

Bihar News: बिाहर के बांका जिले के अमरपुर प्रखंड की रतनपुर मकदूम्मा पंचायत के बलिया गांव में रविवार की शाम एक भीषण दोहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में दहशत फैल गई. बाइक पर सवार दो युवकों की स्कॉर्पियो सवार अज्ञात बदमाशों ने उनपर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वाहन समेत फरार हो गए.
युवकों पर की कई राउंड फायरिंग
मामले को लेकर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला गोलीबारी का प्रतीत हो रहा है, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, स्कॉर्पियो से आए बदमाशों ने दोनों युवकों को निशाना बनाकर कई राउंड फायरिंग की, जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. घटना के बाद हमलावर उसी कार से फरार हो गए.
जांच में जुटी पुलिस
मृतकों की पहचान बलिया गांव निवासी गुंजन सिंह और सीटू सिंह के रूप में हुई है. वारदात की सूचना मिलते ही अमरपुर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर जांच शुरू की.इसके बाद मामले की जानकारी लेने के लिए घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार, एसडीपीओ अमर विश्वास समेत एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम ने मौके पर पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्य जुटाए गए.
तीसरे युवक की तलाश तेज
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि मृतकों के साथ एक तीसरा युवक भी मौजूद था, जो गोलीबारी के बाद वहां से भाग गया. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और उससे पूछताछ के बाद घटना के कारणों पर और स्पष्टता आने की उम्मीद है. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर विभिन्न बिंदुओं पर जांच जारी है. एसपी ने कहा कि अपराधियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है और मामले का शीघ्र खुलासा किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: टोंक: 16 साल के नाबालिग का अपहरण कर मांगी 1 लाख की फिरौती, न मिलने पर जान से मारने की दी धमकी





