खबर

गुवाहाटी में चाकू से हमला, 4 घायल; एक की हालत गंभीर | Knife attack in Guwahati, 4 injured; one in critical condition



असम के गुवाहाटी के फतासिल अंबारी इलाके में बुधवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक व्यक्ति ने धारदार हथियार से कई लोगों पर हमला कर दिया. इस हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने अचानक लोगों पर चाकू से वार करना शुरू कर दिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया.

गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए गुवाहाटी के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि अन्य तीन घायलों का भी अस्पताल में उपचार चल रहा है. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी की पहचान मैदुल इस्लाम के रूप में की और उसे गिरफ्तार कर लिया. फिलहाल पुलिस हमले के पीछे की वजह का पता लगाने में जुटी है और मामले की जांच जारी है. अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही हमले के मकसद के बारे में स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी.

ये भी पढ़ें : 100% एथेनॉल वाहनों पर सुप्रीम कोर्ट का सवाल, पूछा- इतनी सप्लाई कहां से आएगी?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button