खबर

गुमराह बच्चों को राह दिखाना हमारा काम… PM मोदी का एक और वीडियो संदेश | Showing the right path to misguided children is our duty Another video message from PM Modi



प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक और वीडियो संदेश जारी किया है. उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में उन्होंने कहा कि आज तो मन करता है बस आपसे ही बातें करूं. जंतर-मंतर पर जो कुछ भी हुआ, देश और दुनिया ने देखा है. कुछ शरारती बच्चों ने भद्दी-भद्दी गालियां बोलीं. किसी भी सभ्य समाज को शोभा ना दे, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया. मुझे तो गालियां दी गईं, मेरी स्वर्गीय माता को भी गालियां दी गईं. ना जाने कितना भद्दा स्वरुप था.

‘गलतियों से सुधरने का अवसर’

उन्होंने आगे कहा कि लेकिन मैं आज बात करना चाहता हूं कि बचपन में गलतियां होती हैं और बचपन में गलतियों से सुधरने का अवसर भी होता है. यही तो बचपना है. इसलिए, मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भलीभांति समझ सकता हूं. एक कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं.

‘ये बच्चे गुमराह हैं’

PM ने आगे कहा, ‘समय है इन बच्चों को गले लगाकर के राह दिखाने का. ये गुमराह बच्चे हैं, उनको राह दिखाना हमारा काम है. उनको सजा देना, अदालतों के चक्कर कटवाना, समाज में उनको प्रताड़ित करना, इससे हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे. मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं. समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे. क्योंकि मेरे मन में एक ही भाव है.’

उन्होंने कहा, कभी-कभी दांतों तले हमारी जीभ आ जाती है, खून निकल आता है. लेकिन हम दांत तोड़ते नहीं हैं. क्योंकि दांत भी हमारे हैं, जीभ भी हमारी है. बच्चे भी हमारे हैं, उन्हें राह दिखाना हमारा काम है. गुमराह को राह दिखाना कठिन होता है, लेकिन कठिन काम हमको करना है.

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा, ‘मैं इन बच्चों को कहता हूं, बच्चों आओ, हम देश के लिए साथ मिलकर के आगे बढ़ें. कुछ नया सीखें. गलतियों से भी सीखें, अपने सपनों को लेकर के चल पड़ें. देश बहुत आगे बढ़ रहा है, आगे बढ़ने वाला है. आपका भी आगे बढ़ना निश्चित हो, यही मेरा सपना है. मैं आपके लिए जीता हूं, आपके उज्जवल भविष्य के लिए खपता हूं.’

यह भी पढ़ें: बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ नहीं होने देंगे, बख्शा नहीं जाएगा… पीएम मोदी ने एंटी पेपर लीक बिल पर जारी किया वीडियो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button