खबर

गुजरात में सांप्रदायिक तनाव: बनासकांठा हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, बुलडोजर भी चला | banaskantha-violence-11-arrested-bulldozer-action-after-clash-between-two-communities


गुजरात में सांप्रदायिक तनाव: बनासकांठा हिंसा मामले में 11 गिरफ्तार, बुलडोजर भी चला

बुलडोजर कार्रवाई

NDTV

गुजरात के बनासकांठा जिले के पालनपुर क्षेत्र स्थित भागल गांव में दो समुदायों के बीच हुई हिंसक झड़प के बाद हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं. घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई तेज कर दी है. पालनपुर ग्रामीण पुलिस ने एफआईआर दर्ज करते हुए मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. वहीं, प्रशासन ने घटना से जुड़े मामलों में सख्त रुख अपनाते हुए बुलडोजर कार्रवाई भी की है.

पुलिस के अनुसार, दर्ज एफआईआर में आरोप लगाया गया है कि आरोपियों ने ठाकोर समुदाय की महिलाओं पर हमला किया और उनकी हत्या करने का प्रयास किया. इसी आधार पर आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. सूत्रों के मुताबिक, जांच आगे बढ़ने के साथ इस मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं. फिलहाल पुलिस ने इस घटना को लेकर एक ही एफआईआर दर्ज की है और मामले की जांच जारी है.

बनासकांठा में क्यों हुआ विवाद

भागल गांव के ठाकोरवास क्षेत्र के समीप पुरानी दुश्मनी को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद शुरू हुआ था. देखते ही देखते कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया और दोनों समुदायों के लोग आमने-सामने आ गए. दोनों पक्षों की ओर से जमकर पत्थरबाजी और ईंटें फेंकी गईं, जिससे इलाके में अफरातफरी मच गई. घटना के कई वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं. वीडियो में दोनों समुदायों के लोग एक-दूसरे के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं. खास बात यह रही कि झड़प में पुरुषों के साथ-साथ महिलाएं भी शामिल नजर आईं. वीडियो वायरल होने के बाद मामले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है.

ये भी पढ़ें : यूपी PCS परीक्षा रिजल्ट को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने किया रद्द, नए सिरे से जारी होगी मेरिट लिस्ट




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button