
गाजियाबाद में रहने वालों के लिए जरूरी खबर है. गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट ने एक ट्रैफिक एडवाइजरी (Ghaziabad Traffic Advisory) जारी की है. ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, मुरादनगर मेले के चलते गाजियाबाद में ट्रैफिक बदलाव किया गया है. यह बदलाव 23 से 25 जून तक रहेगा. ऐसे में गाजियाबाद पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अपने घर से बाहर निकलने से पहले एडवाइजरी जरूर देखें, ताकि भारी जाम या फिर किसी अन्य परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.
गाजियाबाद में ट्रैफिक बदलाव
ट्रैफिक एडवाइजरी के मुताबिक, 23 जून मंगलवार से 25 जून गुरुवार तक रूट डायवर्जन रहेगा. इस दौरान जिले के मुरादनगर क्षेत्र में छठा शक्ति मेला आयोजित किया जा रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है. भारी भीड़ को ध्यान में रखते हुए यातायात पुलिस ने विशेष इंतजाम और रूट डायवर्जन लागू किए हैं.
भारी वाहनों की एंट्री बंद
एडवाइजरी के मुताबिक, 23 जून सुबह 6 बजे से 25 जून की समाप्ति तक गाजियाबाद में प्रवेश करने वाले भारी वाहनों को नियमन में रखा जाएगा. मुरादनगर, मोदीनगर, गाजियाबाद और लोनी की ओर आने वाले ट्रकों को जिला गाजियाबाद में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी. इन वाहनों को पहले ही विभिन्न स्थानों जैसे ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे और अन्य वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया जाएगा, ताकि शहर के अंदर ट्रैफिक दबाव कम रहे.
🚦ट्रैफिक एडवाइजरी🚦
आगामी दशहरा पर्व के दृष्टिगत दिनांक 23.06.2026 से
25.06.2026 तक यातायात डायवर्जन के संबंध में ट्रैफिक
एडवाइजरी यातायात पुलिस कमिश्ननरेट गाजियाबाद।#TRAFFICUPDATES@Uppolice @uptrafficpolice @ghaziabadpolice pic.twitter.com/xwNc9ywUxK
— Ghaziabad Traffic Police (@Gzbtrafficpol) June 20, 2026
पुलिस प्रशासन के मुताबिक, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैरिकेडिंग, अतिरिक्त पुलिस बल और ट्रैफिक कर्मियों की तैनाती की जाएगी. एडवाइजरी में आम नागरिकों और वाहन चालकों से अपील की गई है कि वे अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने से बचें और ट्रैफिक पुलिस द्वारा सुझाए गए वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग करें.
लेखक के बारे में
नवीन प्रजापति
सीनियर सब एडिटर
और पढ़ें




