खबर

खरगे के आवास पर कल इंडिया गठबंधन का ‘मॉक पार्लियामेंट’, राहुल गांधी आखिर में रखेंगे अपनी बात, जानें पहले कौन बोलेगा? | INDIA alliance mock parliament at Kharge residence 30 October Rahul Gandhi to speak last know who will speak first



नई दिल्ली:

दिल्ली में 30 अक्टूबर को इंडिया गठबंधन ‘मॉक पार्लियामेंट’ आयोजित करने जा रहा है. यह मॉक संसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित होगा.पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार इसकी अध्यक्षता करेंगी.राज्यसभा में नेता विपक्ष खरगे इस चर्चा की शुरुआत करेंगे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी सबसे आखिर में बोलेंगे. इस दौरान सत्ता पक्ष की कुर्सियां खाली रह सकती हैं. बता दें कि यह चर्चा शुक्रवार शाम 4 से 8 तक करीब चार घंटे तक चलेगी.इस दौरान करीब दो दर्जन वक्ता अपनी बात रखेंगे.हालांकि कांग्रेस का कहना है कि इसे मॉक पार्लियामेंट” कहना सही नहीं है, यह जन महाभियोग का कार्यक्रम होगा.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव

मॉक संसद के दौरान विपक्षी दलों के नेता संसद की कार्यवाही और विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर सकते हैं. इस बैठक में CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाया जा सकता है. कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने बताया कि विपक्ष इस मॉक संसद को दिल्ली के होटल अशोका और रामलीला मैदान में आयोजित करने की योजना बना रहा था, लेकिन दिल्ली पुलिस ने इसकी अनुमति नहीं दी है. इसी वजह से इसे खरगे के आवास पर करने की योजना बनाई गई है. 

खरगे के आवास पर मॉक संसद कार्यक्रम

कांग्रेस का कहना है कि कार्यक्रम में कोई बदलाव नहीं होगा. 30 अक्टूबर को ही मॉक सांसद कार्यक्रम का आयोजन होगा. सूत्रों के मुताबिक, रामलीला मैदान को लेकर कांग्रेस नेतृत्व और राहुल गांधी की टीम लगातार दिल्ली पुलिस ने बातचीत कर रही है, लेकिन अनुमति नहीं मिल पा रही है इसलिए आयोजन अब खरगे के आवास 10 राजा जी मार्ग पर किया जाएगा. इस फैसले के पीछे कई बड़ी वजह हैं.

राहुल गांधी आखिर में बोलेंगे

 सूत्रों के मुताबिक, यह लगभग तय कर लिया गया है कि खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित हो, क्यों कि इसमें किसी अनुमति की जरूरत नहीं होगी. उनके आवास में बड़ा लॉन है, जहां संसद भवन का ढांचा तैयार किया जा सकता है. दूसरा यह तर्क भी है कि वहां दिल्ली पुलिस या किसी से अनुमति की जरूरत भी नहीं पड़ेगी.अगर विपक्ष किसी और जगह पर इस कार्यक्रम का आयोजन करता है तो दिल्ली पुलिस की फिर से अनुमति में उनको फंसना पड़ सकता है. इसलिए खरगे के आवास पर मॉक संसद आयोजित की जा रही है. 

ये वीडियो भी देखें-

ये भी पढ़ें-रामलीला मैदान रैली: कांग्रेस को व्यापारियों के बाद एक और अड़चन का सामना करना पड़ेगा




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button