खबर

कौन हैं IPS तरुण गाबा, जिन्हें बनाया लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर? CBI से लेकर महाकुंभ तक संभाल चुके जिम्मेदारियां | Who is Tarun Gauba? Meet Lucknow’s New Police Commissioner, Biography, Age, Batch, Career, and Achievements


UP News: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने मंगलवार को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 2001 बैच के तेज-तर्रार आईपीएस अधिकारी तरुण गाबा (Tarun Gauba IPS) को लखनऊ का नया पुलिस कमिश्नर (New Lucknow Police Commissioner) बना दिया है. वह इससे पहले एडीजी सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. अपने शांत और सख्त अंदाज के लिए जाने जाने वाले तरुण गाबा का करियर काफी शानदार रहा है, जिसमें उन्होंने सीबीआई की मुश्किल जांचों से लेकर महाकुंभ तक के बड़े आयोजनों को बेहतरीन तरीके से संभाला है.

चंडीगढ़ के रहने वाले हैं तरुण गाबा

यूपी पुलिस ऑफिसर वेबसाइट के मुताबिक, मूल रूप से चंडीगढ़ के रहने वाले तरुण गाबा ने पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (PEC) से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इलेक्ट्रिकल कम्युनिकेशन में बीई (BE) की डिग्री ली है. इसके बाद उन्होंने ओस्मानिया यूनिवर्सिटी से पुलिस मैनेजमेंट में एमडीपीएम (MDPM), साइबर लॉ में पीजी और अमेरिका के हम्फ्री स्कूल ऑफ पब्लिक अफेयर्स से फेलोशिप के साथ-साथ इंडियन स्कूल ऑफ बिजनेस (ISB) से पब्लिक पॉलिसी में एडवांस मैनेजमेंट कोर्स किया है.

सीबीआई और महाकुंभ में निभाई थी जिम्मेदारी

अपने अब तक के करियर में तरुण गाबा ने उत्तर प्रदेश के 7 अलग-अलग जिलों की पुलिस कमान संभाली है. द क्विंट के मुताबिक, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) में डीआईजी के तौर पर अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने देश के चर्चित व्यापम घोटाले (Vyapam Scam) और डेरा सच्चा सौदा जैसे सनसनीखेज मामलों की जांच में उनकी अहम भूमिका निभाई है. इसके अलावा, प्रयागराज में बतौर आईजी रेंज रहते हुए उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े आध्यात्मिक मेले महाकुंभ 2025 की सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन का काम बहुत ही अच्छे से संभाला था. 

Tarun Gauba

प्रयागराज में पोस्टिंग के दौरान आईपीएस तरुण गाबा की तस्वीर.

अपनी सर्विस के दौरान कई बार हुए सम्मानित

इस बड़े आयोजन को शांतिपूर्ण तरीके से पूरा कराने में उनके खास योगदान के लिए शासन ने उन्हें मुख्यमंत्री महाकुंभ सेवा पदक-2025 से नवाजा था. अपनी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उन्हें गवर्नर गोल्ड मेडल फॉर गैलेंट्री (2008), राष्ट्रपति पुलिस पदक और डीजीपी की अलग-अलग श्रेणियों की डिस्क (सिल्वर, गोल्ड, प्लेटिनम) मिल चुकी है.

यहां देखें ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

UP IPS Tranfer List 2026

उत्तर प्रदेश में 15 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर किए गए हैं. यहां देखें पूरी लिस्ट.
Photo Credit: NDTV Reporter

ये भी पढ़ें:- चीन बना रहा अपना विशालकाय सूरज, 10 करोड़ डिग्री की ऊर्जा पैदा करेगा, महाशक्तिशाली चुंबक से चलेगा





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button