खबर

कौन हैं अमेरिका से MBA कर चुके अनंत सिंह के छोटे दामाद ऋषिकेश? जानिए शादी में क्या होंगे शाही इंतजाम | Who is Anant Singh Younger Son In Law Rishikesh Mba From America Royal wedding



दुलारचंद यादव हत्याकांड मामले में सुप्रीम कोर्ट ने मोकामा विधायक अनंत सिंह को अपनी बेटी की शादी में शामिल होने के लिए राहत देते हुए 1 दिसंबर 2026 तक सरेंडर करने का निर्देश दिया है. इसी बीच 25 नवंबर 2026 को उनकी दूसरी बेटी शिवांगी सिंह की शादी है, जिसे लेकर उनके पैतृक गांव नदावां में जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं. गांव में बड़े पैमाने पर टेंट और पंडाल लगाए जा रहे हैं. वहीं, शादी समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम और घुड़दौड़ प्रतियोगिता के आयोजन की भी तैयारी की जा रही है.

विदेशों से आकर्षक फूल मंगाने का ऑर्डर

टेंट-पंडाल का सामान और मजदूर उत्तर प्रदेश के मऊ से बुलाए गए हैं. फिलहाल लगभग 10 बीघा जमीन पर शादी की तैयारियां चल रही हैं. मेहमानों के भोजन की व्यवस्था के लिए अलग से बड़े मैदान को तैयार किया जा रहा है. इसके अलावा सजावट को भव्य बनाने के लिए विदेशों से आकर्षक फूल मंगाने का ऑर्डर भी दिया गया है. वहीं, घुड़दौड़ प्रतियोगिता के लिए मैदान को समतल कर विशेष ट्रैक तैयार किया जा रहा है. फिलहाल अनंत सिंह पटना में रह रहे हैं.

अनंत सिंह के छोटे दामाद कौन हैं?

शिवांगी सिंह का विवाह पटना जिले के बिहटा स्थित कृष्णानगर निवासी रणविजय सिंह (कमांडेंट) के पुत्र ऋषिकेश कुमार उर्फ अंकित के साथ होने जा रहा है. जानकारी के अनुसार, ऋषिकेश पिछले 11 वर्षों से अमेरिका में रह रहे हैं और उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से एमबीए की पढ़ाई पूरी की है. बताया जा रहा है कि 20 नवंबर को तिलक समारोह आयोजित होगा, जबकि 25 नवंबर को अनंत सिंह के सबसे छोटे बेटे अभिनव का उपनयन (जनेऊ) संस्कार और शिवांगी की शादी संपन्न होगी.

अनंत सिंह के होने वाले दामाद ऋषिकेश कुमार का परिवार वर्तमान में अहमदाबाद में रहता है. हालांकि उनका पैतृक गांव पटना जिले के बिहटा प्रखंड स्थित घोड़ाटाप गांव में है. परिवार ने बिहटा के कृष्णानगर में भी अपना आवास बना रखा है और उनका आना-जाना वहीं बना रहता है. ऋषिकेश कुमार अपनी उच्च शिक्षा पूरी कर चुके हैं. उन्होंने अमेरिका में पढ़ाई की है और वर्तमान में वहीं नौकरी कर रहे हैं. जानकारी के अनुसार, उन्होंने जॉर्जिया स्टेट यूनिवर्सिटी, अटलांटा से एमबीए की डिग्री हासिल की है. अब उनका विवाह मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह के साथ होने जा रहा है, जिसे लेकर दोनों परिवारों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं.

अनंत सिंह के परिवार के बारे में 

अनंत सिंह और पूर्व विधायक नीलम देवी के परिवार में दो बेटियां राजनंदनी सिंह और शिवांगी सिंह, जबकि तीन बेटे अंकित, अभिषेक और अभिनव हैं. बड़ी बेटी राजनंदनी सिंह की शादी लखीसराय जिले के प्रतापपुर निवासी कुमार पुनीत से हुई है, जो केंद्रीय सेवा में अधिकारी हैं. ग्रामीण बंटी सिंह के मुताबिक, शादी की तैयारियों में पूरा गांव जुटा हुआ है. उनका दावा है कि समारोह में बिहार ही नहीं, बल्कि देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे और यह शादी पूरे राज्य में चर्चा का विषय बनेगी.

गौरतलब है कि हाल ही में हुए एमएलसी चुनाव में अनंत सिंह ने जन सुराज प्रत्याशी अनुज सिंह का समर्थन किया था और जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार का खुलकर विरोध किया था. हालांकि चुनाव में नीरज कुमार विजयी रहे. इसके बाद जदयू ने अनंत सिंह पर पार्टी विरोधी गतिविधियों का आरोप लगाते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया. साथ ही उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द करने की अनुशंसा किए जाने की भी चर्चा है. पटना स्थित सरकारी आवास खाली करने का नोटिस भी उन्हें दिया गया है.

अब बात उस मामले की, जिसमें सुप्रीम कोर्ट ने अनंत सिंह को सरेंडर करने का आदेश दिया है. 30 अक्टूबर 2025 को बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव की हत्या हुई थी. आरोप है कि चुनाव प्रचार के दौरान मोकामा विधानसभा क्षेत्र के तारतर गांव के पास जन सुराज प्रत्याशी पियूष और विधायक अनंत सिंह के काफिलों का आमना-सामना हुआ. इसी दौरान वाहन निकालने को लेकर विवाद शुरू हो गया, जो देखते ही देखते झड़प में बदल गया. घटना में कई वाहनों के शीशे टूट गए और दुलारचंद यादव को गोली लग गई. गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई. मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 1 नवंबर 2025 को अनंत सिंह को गिरफ्तार कर बेउर जेल भेज दिया था.

गोविंद कुमार की रिपोर्ट

ये भी पढ़ें : अनंत सिंह की बेटी की शादी पर घुड़दौड़ की प्रतियोगिता, विजेता को मिलेगी थार; कई स्टार्स का होगा स्टेजशो





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button