

साउथ अमेरिकी देश कोलंबिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 मापी गई. भूकंप में कम से कम 111 लोगों के मौत की खबर है. US जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने बताया कि भूकंप के झटके सोमवार को महसूस किए गए. ये भूकंप कोलंबिया के चोको डिपार्टमेंट में सैन जोस डेल पालमार से करीब 5 किलोमीटर पूरब में आया. इसे करीब 107 km की गहराई पर रिकॉर्ड किया गया.
Notable quake, preliminary info: M 7.4 – 5 km E of San José del Palmar, Colombia https://t.co/wkV30OXjpo
— USGS Earthquakes (@USGS_Quakes) August 10, 2026
हालांकि, US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने भूकंप की मैग्नीट्यूड अलग तरह से मापी. इसने भूकंप को 7.1 बताया है. US सुनामी वॉर्निंग सिस्टम ने कहा कि कोलंबिया में भूकंप आने के बाद सुनामी की कोई वॉर्निंग नहीं थी.
भूकंप कोलंबिया के कई हिस्सों में महसूस किया गया. इसमें एपिसेंटर से दूर के इलाके भी शामिल थे. शुरुआती रिपोर्ट्स से यह भी पता चला कि झटके कोलंबिया के बाहर भी महसूस किए गए. ये झटके वेनेजुएला बॉर्डर की तरफ भी शामिल है.
Así se vivió el fuerte sismo de magnitud preliminar 7.4 que se registró en Colombia durante la mañana de este lunes 10 de agosto de 2026. pic.twitter.com/cEc1xRSsHe
— BluRadio Colombia (@BluRadioCo) August 10, 2026
रिंग्स ऑफ फायर क्या है?
‘रिंग ऑफ फायर’ प्रशांत महासागर के चारों ओर का फैला है. यह भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यह घोड़े के नाल की आकार का क्षेत्र है. यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा है.
अमेरिका-कनाडा के पश्चिमी हिस्से और दक्षिण में चिली तक और रूस से इंडोनेशिया तक एक यू शेप का इलाका बनता है. पैसिफिक के इस इलाके को ही ‘रिंग आफ फायर’ कहा जाता है. इस इलाके में बड़े-बड़े भूकंप आते रहते हैं.
इन प्लेट्स की गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं. दुनिया के 90 फीसदी से अधिक भूकंप इसी ‘रिंग आफ फायर’ इलाके में आते हैं. दुनिया के लगभग 75 फीसदी सक्रिय ज्वालामुखी इस इलाके में स्थित हैं. इनमें जापान का माउंट फुजी और इंडोनेशिया का क्रकटोआ प्रमुख हैं.
यह भी पढ़ें: वेनेजुएला भूकंप के 29 दिन बाद मलबे से जिंदा निकला कुत्ता, रेस्क्यू देख लोग बोले- चमत्कार! VIDEO





