खबर

‘काला हिरण’ विवाद पर फिर कूदा ये एक्टर, पूछा- कोर्ट में मामला है तो, क्यों मौजूद है फिल्म का कंटेंट | This actor has once again waded into the blackbuck controversy asking if the matter is in court why is the films content still available



नई दिल्ली:

सलमान खान (Salman Khan) से जुड़ी फिल्म काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी (Kala Hiran: The Battle for Legacy) को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है. फिल्म से खुद को अलग कर चुके अभिनेता सोनू मिश्रा ने अब इसके टीजर और सोशल मीडिया पर मौजूद प्रमोशनल कंटेंट को लेकर सवाल उठाए हैं. उनका कहना है कि जब मामला अदालत में विचाराधीन है और फिल्म को लेकर कानूनी विवाद चल रहा है, तो निर्माताओं को इससे जुड़ी क्लिप, टीजर और दूसरे प्रमोशनल कंटेंट को सभी प्लेटफॉर्म से हटा देना चाहिए. इस फिल्म को लेकर सलमान खान ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था. उनका आरोप रहा है कि फिल्म और इसके प्रमोशनल कंटेंट में उनकी पहचान और सार्वजनिक छवि का बिना अनुमति इस्तेमाल किया जा रहा है. 27 जुलाई को दिल्ली हाई कोर्ट ने मामले की सुनवाई के दौरान ‘काला हिरण’ से जुड़े कुछ सोशल मीडिया और यूट्यूब लिंक हटाने का निर्देश भी दिया था.

मामला न्यायिक प्रक्रिया में 

अब सोनू मिश्रा ने फिल्म के ऑनलाइन प्रमोशनल कंटेंट को लेकर सवाल उठाते हुए कहा है कि जब पूरा मामला न्यायिक प्रक्रिया में है, तो निर्माताओं को अदालत में स्थिति स्पष्ट होने तक फिल्म से जुड़ी सामग्री को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नहीं रखना चाहिए. सोनू मिश्रा का कहना है कि जब फिल्म को लेकर मामला कोर्ट में है, तो इससे जुड़ा टीजर, क्लिप या कोई भी प्रमोशनल कंटेंट सोशल मीडिया और यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म पर क्यों मौजूद रहना चाहिए? मेरा मानना है कि मेकर्स को फिल्म से जुड़ी ऐसी सभी सामग्री हर प्लेटफॉर्म से हटा देनी चाहिए और अदालत के फैसले का इंतजार करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मामला सिर्फ किसी एक कलाकार या फिल्म से जुड़ा नहीं है, बल्कि जब किसी प्रोजेक्ट को लेकर कानूनी सवाल उठ चुके हों तो उससे जुड़े लोगों को भी जिम्मेदारी के साथ कदम उठाने चाहिए.

पहले भी फिल्म से खुद को अलग कर चुके हैं सोनू मिश्रा

सोनू मिश्रा पहले ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी’ का हिस्सा थे. उन्हें फिल्म में एक ऐसा किरदार निभाना था जिसे सलमान खान से प्रेरित बताया गया. सोनू ने फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी थी, लेकिन बाद में उन्होंने खुद को प्रोजेक्ट से अलग कर लिया. उस समय सोनू मिश्रा ने आरोप लगाया था कि फिल्म जिस दिशा में आगे बढ़ रही थी, उससे वह सहज नहीं थे. उनका कहना था कि उन्हें बाद में महसूस हुआ कि फिल्म के जरिए एक वरिष्ठ अभिनेता के खिलाफ नकारात्मक नैरेटिव तैयार किया जा रहा है. उन्होंने यह भी दावा किया था कि फिल्म से जुड़े कॉन्ट्रैक्ट में कलाकारों से मीडिया के सामने सलमान खान के खिलाफ बोलने जैसी शर्त का जिक्र था. उनके इन दावों के बाद ‘काला हिरण’ को लेकर चल रहा विवाद और बढ़ गया था.

दिल्ली हाई कोर्ट ने दिए थे लिंक हटाने के निर्देश

सलमान खान की याचिका पर सुनवाई करते हुए दिल्ली हाई कोर्ट ने 27 जुलाई को ‘काला हिरण’ से जुड़े एक्स और यूट्यूब लिंक हटाने का निर्देश दिया था. सुनवाई के दौरान फिल्म के निर्माता अमित जानी के रवैये को लेकर भी अदालत ने सख्त टिप्पणी की थी. सलमान खान की ओर से दलील दी गई कि फिल्म का प्रमोशनल कंटेंट उनके व्यक्तित्व अधिकारों का उल्लंघन करता है और ब्लैकबक मामले से जुड़े घटनाक्रम के जरिए उनकी पहचान का इस्तेमाल किया जा रहा है. वहीं फिल्म के निर्माताओं की ओर से इन आरोपों का विरोध किया गया है. अब निर्माता अमित जानी ने दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. ऐसे में सोनू मिश्रा का ताजा बयान इस विवाद को एक बार फिर चर्चा में ले आया है. उनका कहना है कि कानूनी प्रक्रिया पूरी होने तक निर्माताओं को फिल्म से जुड़ी किसी भी क्लिप, टीजर या प्रमोशनल सामग्री को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर नहीं रखना चाहिए.

‘काला हिरण’ के बाद अब ‘स्टोलन गिटार’ की शूटिंग में व्यस्त

‘काला हिरण’ से अलग होने के बाद सोनू मिश्रा अब अपने अगले फिल्म प्रोजेक्ट ‘स्टोलन गिटार’ की शूटिंग कर रहे हैं. यह फिल्म ट्रॉपिक मीडिया नेटवर्क प्रोडक्शन के बैनर तले बनाई जा रही है और इसका निर्देशन शिवम रॉय प्रभाकर कर रहे हैं. ‘काला हिरण’ विवाद के बाद सोनू का फोकस अब अपने आगामी प्रोजेक्ट पर है. हालांकि फिल्म से अलग होने के बावजूद ‘काला हिरण’ को लेकर उन्होंने एक बार फिर अपनी स्थिति स्पष्ट की है और निर्माताओं से इससे जुड़ी ऑनलाइन सामग्री हटाने की मांग की है. अब इस मामले में आगे क्या होता है, इस पर नजर रहेगी, क्योंकि ‘काला हिरण’ को लेकर कानूनी लड़ाई अब दिल्ली हाई कोर्ट के आदेश के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुकी है.

ये भी पढ़ें: इस गाने के बिना अधूरी रहती है हर बारात, भाई की शादी में जरूर बजता है ये गाना, कुमार सानू, कविता और उदित नारायण की आवाज ने बना दिया अमर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button