खबर

कपड़ों का ढेर? वर्डरोब ऑर्गनाइज करने का जापानी ‘KonMari’ जुगाड़ देख कहेंगे पहले क्यों नहीं पता था | how to organize almirah know what is konmari method for organise Bed and Almirah



अगर आपके साथ भी ऐसा होता है कि अलमारी खोलते ही कपड़ों का ढेर बाहर आ जाता है. लेकिन जब कही बाहर जाने की बात आती है तो कुछ समझ नहीं आता है कि क्या पहनें और इसी सोच में समय निकल जाता है, तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि अब आप अपनी वॉर्डरोब को जापान की मशहूर KonMari Method से सेट कर के अपनी इस समस्या का समाधान कर सकते हैं. इस तरीके को जापानी ऑर्गनाइजिंग एक्सपर्ट Marie Kondo ने दुनिया के सामने रखा था. इसका मकसद सिर्फ अलमारी साफ करना नहीं, बल्कि घर में सिर्फ वही चीजें रखना है जिनकी सच में जरूरत हो.

क्या है KonMari Method

KonMari Method की सबसे अच्छी बात ये है कि इसमें आपको जगह के हिसाब से नहीं, बल्कि कैटेगरी के हिसाब से कपड़ों को ऑर्गेनाइज करना होता है. यानि कि सबसे पहले अपने सभी कपड़ों को एक जगह पर इकट्ठा कर लें इसके बाद देखें कि आपके पास कौन से कपड़े हैं जिनका इस्तेमाल आपको करना है और किन कपड़ों को आपने सालों से इस्तेमाल नहीं किया है. 

इसके बाद आप खुद से डिसाइड करें कि आपको कौन से कपड़े की जरूरत है और किस कपड़े की जरूरत नहीं है. अगर आपको उसकी जरूरत है तो उसको रख लें और जिनका इस्तेमाल नहीं करना है उसको किसी जरूरत मंद को देने के बारे में विचार करें. 

कैसे करते हैं इस्तेमाल

KonMari Method में कपड़ों को रखने का तरीका भी बिल्कुल अलग होता है. इसमें कपड़ों को एक-दूसरे के ऊपर रखने की बजाय उनको सही से फोल्ड कर के सीधा यानि वर्टिकल रखा जाता है. इस तरह से कपड़े रखने से हर कपड़ा सीधा और साफ नजर आता है और किसी एक कपड़े को निकालते समय बाकी के कपड़े फैलते भी नही हैं. 

KonMari Method के फायदे

KonMari Method के तरीके और फायदे की बात करें तो इसका एक फायदा है कि इस तरीके की मदद से आप बारइस तरीके का एक और फायदा यह है कि आप बार-बार एक जैसी चीजें खरीदने से बच सकते हैं. जब आपको साफ दिखता है कि आपके पास पहले से क्या-क्या है, तो बेवजह की शॉपिंग कम हो जाती है

ध्यान रखें  कि KonMari Method का मतलब ये बिल्कुल नहीं है कि आप चीजों को फेंक दें. इसका मकसद है कि आप चीजों को जरूरत के हिसाब से खरीदें. अगर आप भी अपनी वॉर्डरोब को ऑर्गेनाइज रखना चाहते हैं तो शुरूआत कपड़ों से करें. एक बार आदत बन जाए तो फिर घर की दूसरी चीजों को भी इसी तरह से ऑर्गेनाइज करें. 

अगर आपकी भी वॉर्डरोब हमेशा बिखरी रहती हैं और हर बार सही से रखने के बाद भी कुछ दिनों में वो वापस से उसी तरह हो जाती है तो ये तरीका आपके काम आ सकता है. थोड़ी सी प्लानिंग और सही फोल्डिंग की आदत आपकी अलमारी को लंबे समय तक ऑर्गेनाइज रखने में मदद कर सकती है.

ये भी पढ़ें: अलमारी में इधर-उधर बिखरे रहते हैं कपड़े, तो अपनाएं ये तरीके, ढूंढने में भी होगी आसानी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button