
Ganesh Chaturthi 2026: आधुनिक युग के इस दौर में गणेश चतुर्थी की तैयारियां शुरू होते ही अब लोग घर के लिए गणपति बप्पा की मूर्ति ऑनलाइन भी मंगाने लगे हैं. कई बार ऐसा होता है कि जिस दिन मूर्ति की डिलीवरी होती है, उसी समय राहुकाल चल रहा होता है. ऐसे में मन में सवाल उठता है कि क्या राहुकाल में गणपति की मूर्ति घर लाना अशुभ है ? क्या इससे स्थापना में कोई रुकावट होती है.
गणपति की मूर्ति का घर पहुंचना और भगवान की विधिवत स्थापना दो अलग-अलग चीजें है. राहुकाल में किसी नए मांगलिक कार्य या शुभ कार्य का आरंभ टालने की परंपरा है, लेकिन पहले से खरीदी गई या बुक की गई वस्तु का घर पहुंचना अशुभ नहीं माना जाता है.
राहुकाल में मूर्ति पहुंच जाए तो क्या करें?
- अगर ऑनलाइन मंगाई गई गणपति की मूर्ति राहुकाल में घर पहुंच गई है, तो घबराने की जरूरत नहीं है. मूर्ति को साफ, पवित्र और सुरक्षित स्थान पर सम्मानपूर्वक रख दें.
- से सीधे पूजा की चौकी पर स्थापित करके प्राणप्रतिष्ठा शुरू न करें.
- मूर्ति को जमीन पर रखने के बजाय किसी साफ कपड़े, लकड़ी की चौकी या उचित स्थान पर रखा जा सकता है.
- मूर्ति को पैकेजिंग से निकालकर साफ कपड़े से ढककर रखें.
- राहुकाल समाप्त होने के बाद सामान्य रूप से पूजा की तैयारी करें.
राहुकाल को ऐसे समझें
ज्योतिषीय मुहूर्त परंपरा में राहुकाल को आमतौर पर नए शुभ कार्य के आरंभ के लिए अनुकूल नहीं माना जाता. ऐसे में गणपति की प्राणप्रतिष्ठा, संकल्प और मुख्य स्थापना जैसे कार्य राहुकाल में शुरू न करना बेहतर माना जाता है लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि राहुकाल में घर पहुंची हर वस्तु अशुभ हो जाती है.
ऑनलाइन मूर्ति खरीदी
वर्तमान समय में ऑनलाइन या बाजार से गणपति की प्रतिमा स्थापना से एक-दो दिन पहले घर लाने की परंपरा कई परिवारों में अपनाई जा रही है. इसका उद्देश्य स्थापना के दिन भीड़, ट्रैफिक या समय की परेशानी से बचना है. प्रतिमा को पहले घर लाना और बाद में शुभ मुहूर्त में स्थापित करना अलग-अलग चरण हैं.
FAQs
1. राहुकाल में गणपति की मूर्ति घर आ जाए तो क्या करें?
मूर्ति को साफ और पवित्र स्थान पर सम्मानपूर्वक रखें. राहुकाल में उसकी प्राणप्रतिष्ठा या स्थापना न करें.
2. क्या राहुकाल में ऑनलाइन खरीदी गणेश मूर्ति लेना अशुभ है?
नहीं. पहले से खरीदी या बुक की गई मूर्ति का राहुकाल में घर पहुंचना अशुभ नहीं माना जाता. मुख्य महत्व स्थापना के शुभ मुहूर्त का है.
3. क्या राहुकाल में गणपति की स्थापना कर सकते हैं?
राहुकाल में प्राणप्रतिष्ठा, संकल्प और मुख्य स्थापना जैसे शुभ कार्य शुरू करने से बचना बेहतर माना जाता है. स्थापना के लिए शुभ मुहूर्त चुनें.
4. ऑनलाइन गणेश मूर्ति घर कब लानी चाहिए?
मूर्ति स्थापना से एक-दो दिन पहले भी घर लाई जा सकती है. इसे सुरक्षित और स्वच्छ स्थान पर रखकर निर्धारित शुभ मुहूर्त में विधिवत स्थापना करें.
गणेश चतुर्थी पर इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे बप्पा, कारोबार, करियर में मिल सकती है बड़ी सफलता
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

