खबर

उर्फी जावेद बनीं हिंदू? एक्ट्रेस ने बताया वायरल खबरों का सच | Uorfi Javed got angry on claims she converted to Hinduism changed name to Rita Bhardwaj


उर्फी जावेद अपने फैशन सेंस को लेकर सुर्खियों में रहती हैं. वह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने फैंस से जुड़े रहने के लिए खास तस्वीरें और वीडियो भी शेयर करती रहती हैं. उर्फी जावेद को लेकर हाल ही में ऐसी खबरें आईं कि उन्होंने अपना धर्म बदल लिया है और इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपना लिया है. इस बात का दावा दूरदर्शन न्यूज की एक पूर्व पत्रकार ने किया. जिसके बाद अब उर्फी जावेद ने रिएक्शन दिया है. साथ ही उन्होंने धर्म परिवर्तन को लेकर सच बताया है. 

ये भी पढ़ें: वेलकम टू द जंगल में 58 साल की उम्र में इस एक्टर ने किया एक्टिंग डेब्यू, अक्षय कुमार से जमकर खाए थप्पड़

क्या है धर्म परिवर्तन का सच

दरअसल उर्फी जावेद ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्ट लिखा है. इस पोस्ट में उन्होंने उनके धर्म परिवर्तन वाली बात पर गुस्सा जाहिर किया और इसे झूठ बताया. पत्रकार पर गुस्सा उतारते हुए उर्फी जावेद ने पोस्ट में लिखा, ‘कैसे-कैसे लोग खुद को पत्रकार कहते हैं! आंटी, थोड़ा होमवर्क कर लीजिए. मैंने कभी नाम या धर्म नहीं बदला. मैं किसी भी धर्म में विश्वास नहीं रखती.’

Latest and Breaking News on NDTV

फेक न्यूज

उर्फी जावेद ने आगे लिखा, ‘बुराई करनी है तो बेफिक्र करो, लेकिन फेक न्यूज न फैलाओ.’ उन्होंने यह भी बताया कि पत्रकार ने उन्हें ट्रिगर करने वाले मैसेज भेजे, जिन्हें वे शेयर नहीं कर सकतीं. उर्फी जावेद के गुस्से के बाद में पत्रकार ने वीडियो डिलीट कर दिया और उर्फी को ब्लॉक कर दिया. यह मामला तब बढ़ गया था जब महिला पत्रकार ने अपने एक वीडियो में दावा किया कि धर्म और नाम दोनों बदल लिए हैं. पत्रकार ने दावा किया कि उर्फी ने अपना नाम बदलकर रीता भारद्वाज कर लिया है. आपको बता दें कि उर्फी जावेद टीवी इंडस्ट्री में अपने स्टाइल के लिए जानी जाती हैं. उन्होंने 2025 में रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स इंडिया’ जीता और ‘एंगेज्ड: रोका या धोखा’ होस्ट किया. 
 




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button