मध्य प्रदेश

उपचुनाव की जंग में 2-1 से पिछड़ी बीजेपी, कांग्रेस-जन सुराज ने लगाई चपत


देश की 3 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुना में बीजेपी को मिली जीत से ज्यादा उसकी हार की चर्चा हो रही है. बिहार की बांकीपुर सीट पर प्रशांत किशोर ने बीजेपी को मात दी. मध्य प्रदेश की दतिया सीट कांग्रेस फिर जीत गई. वहीं, गुजरात की मांजलपुर सीट पर बीजेपी ने कब्जा बरकरार रखा. यानी तीन सीटों की लड़ाई में नतीजा 2-1 रहा और विपक्ष ने बीजेपी को बड़ा सियासी संदेश दे दिया.

बांकीपुर में प्रशांत किशोर का बड़ा धमाका

बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने शानदार जीत दर्ज की. पहले 31 राउंड की गिनती होनी थी, लेकिन बाद में एक अतिरिक्त राउंड जोड़ा गया. कुल 32 राउंड की मतगणना के बाद प्रशांत किशोर ने बीजेपी के नीरज सिन्हा को 19,324 वोटों से हरा दिया.

Bankipur Bypoll Result Highlights: बांकीपुर में BJP का किला ध्वस्त, प्रशांत किशोर जीते, किसे कितना वोट मिला?

प्रशांत किशोर को कुल 64,151 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार नीरज सिन्हा को 44,827 वोट हासिल हुए. आरजेडी की रेखा गुप्ता 14,273 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहीं. इस जीत को बिहार की राजनीति में जन सुराज के लिए बड़ी सफलता माना जा रहा है.

दतिया में कांग्रेस ने छीनी बीजेपी की सीट

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर मुकाबला बेहद दिलचस्प रहा, लेकिन आखिरकार कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह ने जीत हासिल कर ली. 15वें और अंतिम राउंड की मतगणना के बाद घनश्याम सिंह को 66,757 वोट मिले, जबकि बीजेपी उम्मीदवार आशुतोष तिवारी को 60,741 वोट प्राप्त हुए.

कांग्रेस ने यह सीट 6,016 वोटों के अंतर से अपने नाम की. वहीं आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के उम्मीदवार दामोदर यादव 22,527 वोट लेकर तीसरे स्थान पर रहे. दतिया में कांग्रेस की जीत को बीजेपी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका माना जा रहा है.

मांजलपुर में बीजेपी ने बचाई अपनी साख

गुजरात की मांजलपुर विधानसभा सीट पर बीजेपी ने एक बार फिर अपनी मजबूत पकड़ साबित कर दी. बीजेपी उम्मीदवार सतीश पटेल ने कांग्रेस के भीखा रबारी को 30,630 वोटों के बड़े अंतर से हराया.

सतीश पटेल को 55,481 वोट मिले, जबकि कांग्रेस उम्मीदवार को 24,851 वोट हासिल हुए. बीजेपी का वोट शेयर 67.19 प्रतिशत और कांग्रेस का 30.09 प्रतिशत रहा. जीत के बाद सतीश पटेल ने मतदाताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि मांजलपुर हमेशा से बीजेपी का मजबूत गढ़ रहा है और जनता ने एक बार फिर पार्टी पर भरोसा जताया है.

बांकीपुर में BJP का भ्रम टूटा, प्रशांत किशोर ने कैसे गाड़ा झंडा? 5 बड़े कारण

मध्य प्रदेश और बिहार में सत्ता पर काबिज बीजेपी की हार से विपक्षी खेमा उत्साह में है. खासकर बांकीपुर जिसे बीजेपी का गढ़ माना जाता था वहां प्रशांत किशोर ने बड़ी जीत हासिल की. कुल मिलाकर तीन सीटों के मुकाबले में पार्टी 2-1 से पीछे रह गई. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button