खबर

उद्धव ठाकरे पहुंचे जंतर मंतर, कहा- इस आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए | Uddhav Thackeray reaches at Jantar Mantar says spark of this movement must not be allowed to die out



शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे. उद्धव ने कहा क‍ि आजादी के बाद पहली बार देख रहे हैं कि सरकार देश की भविष्य पर लाठियां चला रही है. प्रदर्शन में शामिल लोगों को संबोधि‍त करते हुए कहा क‍ि कुछ गुंडे आपके ऊपर डंडे चला रहे थे, कल आप में से कुछ लोग कुर्सी पर बैठने वाले हैं. जब तक सरकार बदल नहीं जाएगी तब तक लाइफ नहीं बदलेगी. 

उद्धव ने कहा क‍ि इस आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए. महाराष्ट्र आपके साथ खड़ा है और महाराष्ट्र का युवक नेतृत्व कर रहा है. आपको हिम्मत देने आया हूं और आपसे हिम्मत लेने आया हूं. ‘वन नेशन-वन इमोशन है’. सब की भावना एक है.

‘इस आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए’ 

उद्धव ने कहा, ‘जरा याद करो कुर्बानी’ गाना याद रखो, जवान आजादी के लिए लड़े थे. जो पेपर लीक के कारण खुदकुशी कर रहे हैं उन्हें याद रखना होगा. जब तक सरकार बदल नहीं जाएगी तब तक लाइफ नहीं बदलेगी. उन्‍होंने कहा क‍ि इस आंदोलन की चिंगारी बुझनी नहीं चाहिए. महाराष्ट्र आपके साथ खड़ा है और महाराष्ट्र का युवक नेतृत्व कर रहा है. आपको हिम्मत देने आया हूं और आपसे हिम्मत लेने आया हूं. ‘वन नेशन-वन इमोशन है’. सब की भावना एक है.

व‍िपक्ष हमलावर, अब आगे की रणनीत‍ि पर चर्चा

पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष लगातार हमलावर है. मंगलवार को राहुल गांधी समेत तमाम कांग्रेस नेताओं के पीएम आवास के पास धरने के बाद अब बताया जा रहा है क‍ि बुधवार सुबह ‘INDIA’ ब्लॉक की एक बैठक बुलाई है, जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी. सुबह 10 बजे होने वाली इस बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद रह सकती हैं. 

यह भी पढ़ें- PM आवास की ओर मार्च: कब-कब की गई कोशिश, क्यों है वहां जाना मुश्किल?




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button