खबर

‘इतनी निठल्ली हूं मैं? क्या जवाब दूं…’, बीच मीटिंग में अधिकारियों पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत? जान लीजिए पूरा मामला | mp Kangana Ranaut lashes out at officials over unspent MP funds in Mandi



शिमला:

हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में अधिकारियों के कामकाज को लेकर कड़े तेवर दिखाए. केंद्र प्रायोजित योजनाओं और सांसद निधि के तहत चल रहे कामों की समीक्षा के दौरान उन्होंने अधिकारियों को जवाबदेही के साथ काम करने की कड़ी नसीहत दी, साथ ही जनता के पैसे के सही इस्तेमाल की बात कही.

बैठक में कंगना रनौत ने कहा कि सरकारी योजनाओं का उद्देश्य पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना है. उन्होंने व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनता के पैसे का दुरुपयोग नहीं होना चाहिए. उन्होंने करीब 30 से 40 प्रतिशत जनता का पैसा गलत हाथों में जाने की बात कही और योजनाओं की निगरानी व्यवस्था को और मजबूत करने की जरूरत बताई.

सांसद ने अधिकारियों से कहा कि केंद्र सरकार की योजनाएं केवल कागजों तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि इनका वास्तविक लाभ गांवों और जरूरतमंद लोगों तक पहुंचना चाहिए. उन्होंने विकास कार्यों की गुणवत्ता, योजनाओं की प्रगति और सरकारी धन के इस्तेमाल पर गंभीरता से नजर रखने के निर्देश दिए.

कंगना ने कहा कि जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों की जिम्मेदारी है कि जनता के पैसे का पूरी पारदर्शिता के साथ इस्तेमाल हो. किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता सामने आती है तो उसे नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए.

उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि विकास योजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के साथ-साथ उनकी गुणवत्ता भी सुनिश्चित की जाए. सांसद ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए.

कंगना रनौत इससे पहले भी दिशा बैठकों में अधिकारियों के कामकाज को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुकी हैं. अक्टूबर 2025 में हुई दिशा बैठक के दौरान भी उन्होंने अधिकारियों को बैठक को गंभीरता से लेने और विकास कार्यों में लापरवाही नहीं बरतने की चेतावनी दी थी.

दिशा बैठक में सांसद के सख्त तेवरों के बाद एक बार फिर अधिकारियों की जवाबदेही और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता का मुद्दा चर्चा में आ गया है.

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर बाबा रामदेव ने कंगना रनौत को भेजे तोहफे और मिठाई, कहा- शिकवे भुलाकर आगे बढ़ें

इसे भी पढ़ें: रक्षाबंधन पर कंगना रनौत और रामदेव में ‘युद्धविराम’, बाबा ने भेजी मिठाई और एक्ट्रेस ने बताया भाई




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button