
मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में नीट की तैयारी कर रही एक छात्रा की तीसरी मंजिल से गिरने से मौत हो गई. घटना गुरुवार (18 जून) देर रात की बताई जा रही है. गंभीर हालत में छात्रा को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. मृतक छात्रा के चचेरे भाई धनसिंह ने इस बात की पुष्टि की है कि उसने खुद ऊंचाई से छलांग लगाकर आत्महत्या की है.
शुरुआती जानकारी में यह भी सामने आया है कि घटना से पहले वह मोबाइल पर बात कर रही थी. फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है और घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
MP News: NSUI ने 22 जिलों में कांग्रेस से बनाई दूरी, अब एक्शन के मूड में पार्टी, भेजा नोटिस
छात्रा के गिरने की आवाज आने पर मचा हड़कंप
इंदौर के न्यू बर्ग कॉलोनी इलाके में रहने वाली नीट अभ्यर्थी अवंतिका मौर्य की ऊंचाई से गिरने के कारण मौत हो गई. घटना देर रात करीब 11.30 बजे की बताई जा रही है. परिजनों के अनुसार, छात्रा अपने घर की बालकनी में मोबाइल पर बात कर रही थी और इसके बाद वह इमारत के ऊपरी हिस्से की ओर चली गई. कुछ देर बाद उसके गिरने की आवाज सुनाई दी, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया.
बड़ी बहन और पिता दोनों डॉक्टर
परिजन तत्काल उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे एमवाय अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के दौरान अलसुबह छात्रा की मौत हो गई. अवंतिका मूल रूप से धार जिले की रहने वाली थी और इंदौर में अपनी बड़ी बहन के साथ रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी. उसकी बड़ी बहन डॉक्टर है, जबकि पिता भी मेडिकल क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और इन दिनों इंदौर में प्रैक्टिस कर रहे थे.
घटना के समय पिता फ्लैट में ही मौजूद थे. छात्रा के भाई का कहना है कि वह पहले भी सुसाइड अटेंप्ट कर चुकी है. जहरीला पदार्थ खाकर उसने खुदकुशी की कोशिश की थी. भाई ने यह भी पुष्टि की कि उसने तिंछा फॅल भी जाने की इच्छा जताई थी लेकिन भाई के मना करने पर वह नहीं जा पाई. छात्रा के पिता ने भी यह पुष्टि की है उसने आत्महत्या की है.
मरने से पहले बहन को किया था वीडियो कॉल
अवंतिका ने तीन बार नीट का एग्जाम दिया था, लेकिन क्लियर नहीं कर पाई थी. इसके चलते वह डिप्रेशन में रहती थी और पहले भी सुसाइड की कोशिश कर चुकी थी. आत्महत्या के पहले उसने अपनी बहन से वीडियो कॉल पर भी बातचीत की थी.
दिग्विजय सिंह ने चंपत राय को बताया ‘सबसे भ्रष्ट’, RSS को मिलने वाले चंदे पर भी उठाए सवाल
