खबर

आपके भी फेसबुक पर दिख रहा है Flipkart Goat sale का एडवरटाइजमेंट तो हो जाएं सावधान! | seeing advertisements for the Flipkart GOAT sale on Facebook then careful may be Fraud



ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट का ‘Goat Sale’ लाइव है, इसके तहत कस्टमर को काफी ऑफर दिए जा रहे हैं. लेकिन अब इसके नाम पर धोखाधड़ी की जा रही है. फ्लिपकार्ट की ‘गोट’ सेल के नाम पर फर्जी सोशल मीडिया पेज और विज्ञापनों का इस्तेमाल कर लोगों के साथ ठगी कर रहे हैं. इसे लेकर अब धोखाधड़ी के बारे में अगाह किया जा रहा है. केरल पुलिस ने सोमवार (6 जुलाई) को नई साइब क्राइम को लेकर लोगों को बताया है. जिसमें जाल साज लोगों को नकली विज्ञापन के जरिए लोगों को ठग रहे हैं.

पुलिस ने कहा कि, ग्राहकों को लुभाने के लिए ‘फ्लिपकार्ट गोट सेल’, ‘गोट सेल लाइव’, ‘ऑफर सेल’ और ‘एफके गोट ऑफर’ जैसे नामों का इस्तेमाल कर फ्लिपकार्ट के असली अकाउंट जैसे दिखने वाले नकली फेसबुक पेज बनाए हैं.

विज्ञापन पर क्लिक करते ही शुरू होता है खेल

बताया जा रहा है कि ग्राहकों को उनके फर्जी फेसबुक पेज पर मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बहुत सस्ते दामों पर उपलब्ध होने जैसे विज्ञापन दिखाए जाते हैं. वहीं विज्ञापन पर करने वाले यूजर्स को  फ्लिपकार्ट के आधिकारिक पोर्टल से मेल खाने वाली फर्जी वेबसाइट पर ले जाया जाता है या फिर निजी व्हॉट्सएप नंबर पर ले जाया जाता है, और यहीं से ठगों का खेल शुरू हो जाता है.

इसके बाद जालसाज उन्हें स्टॉक सीमित होने और ऑफर खत्म होने वाला है जैसे मैसेज कर यूजर्स को हड़बड़ा देते हैं. उनकी कोशिश होती है को वह जल्दी बुकिंग कर पैसे, एडवांस पेमेंटे, डिलीवरी चार्ज और ऑफर कंफर्म चार्ज के रूप में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मनाते हैं.

वहीं जैसे ही पैसे ट्रांसफर हो जाते है तो जालसाज प्रोडक्ट खत्म होने की बात करते हैं. इसके बाद एक्स्ट्रा पैसे मांगते हैं फिर अपना संपर्क खत्म कर देते हैं.

कई प्लेटफॉर्म पर चल रही जालसाजी

पुलिस ने बताया है कि जालसाज फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हॉट्सएप और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया मंच पर यह ठगी कर रहे हैं. ऐसे में इन प्लेटफॉर्म पर दिए जाने वाले ऑफर पर बिना ठीक से जांच-पड़ताल किए भरोसा न करने की सलाह दी गई है.

इसमें कहा गया है कि उपयोगकर्ताओं को ऑफर की सत्यता जांचने के लिए सिर्फ फ्लिपकार्ट के आधिकारिक मोबाइल ऐप या वेबसाइट पर ही भरोसा करना चाहिए और उन्हें सोशल मीडिया पर दिए गए किसी भी लिंक के जरिये भुगतान करने या निजी जानकारी साझा करने से बचना चाहिए.

यह भी पढ़ेंः WhatsApp पर बॉस के नाम से आए पैसे मांगने वाले मैसेज से रहें सावधान, i4C ने जारी की एडवाइजरी





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button