खबर

आत्‍महत्‍या… हादसा या हत्‍या? IIT गुवाहाटी के छात्र की मौत के मामले में पुल‍िस ने शुरू की जांच | IIT GUWAHATI STUDENTS JUMPS FROM FIFTH FLOOR DIES COPS INVESTIGATE IF IT WAS SUICIDE



गुवाहाटी:  इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी (IIT) गुवाहाटी के कैंपस में बीटेक थर्ड ईयर के एक छात्र रितेश राज सिंह की कैंपस की एक बिल्डिंग की पांचवीं मंज‍िल से ग‍िरकर संद‍िग्‍ध पर‍िस्‍थि‍ति‍यों में मौत हो गई. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, छात्र ने सुसाइड क‍िया है. हालांक‍ि, आईआईटी के अधिकारियों ने अभी तक इस पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है. पुलिस सूत्रों ने NDTV को बताया कि उन्होंने जांच शुरू कर दी है और कथित आत्महत्या समेत सभी पहलुओं पर गौर किया जा रहा है. 

रितेश राज सिंह ओडिशा के पुरी के रहने वाला था. वह कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE) डिपार्टमेंट का छात्र था और ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में रहता था. पुलिस सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला है कि र‍ितेश को goldman sachs में इंटर्नशिप मिली थी. उन्हें बहुत होनहार छात्र माना जाता था.  IIT गुवाहाटी की ओर से बताया गया क‍ि पुल‍िस ने मामले में केस दर्ज कर ल‍िया है और जांच कर रही है. इसके बाद पता चल सकेगा क‍ि यह सुसाइड था या क‍िसी दूसरे कारण की वजह से छात्र की मौत हुई है. पुल‍िस का कहना है क‍ि सभी पहलुओं पर जांच चल रही है. 

क्या किसी प्रोफ़ेसर ने धमकी दी?

“क्या किसी को पता है कि आज IIT गुवाहाटी में क्या हुआ?” नाम के एक Reddit थ्रेड के अनुसार, छात्र को इंटर्नशिप के लिए एक ऑनलाइन असेसमेंट (OA) में अपने दोस्त की जगह प्रॉक्सी के तौर पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया था. बताया जाता है कि र‍ितेश का CGPA 9 से ज्‍यादा था और उन्हें goldman sachs से ऑफर भी मिला था. आरोप है कि एक प्रोफ़ेसर ने छात्र को स्टूडेंट डिसिप्लिनरी कमिटी (SDC) से कार्रवाई करवाने की धमकी दी. Reddit पर एक कमेंट के मुताबिक, इस प्रोफ़ेसर का “छात्रों को सज़ा की धमकी देते समय हद से आगे बढ़ जाने का पुराना रिकॉर्ड रहा है.” रीजन और जोनल कमिटी के सदस्यों में में चंपा मंझिआइन उर्फ गुड़िया, चंदन लोहरा, सुदेश होनहागा उर्फ सोनाराम, जयकांत उर्फ बंगाली मुंडा शामि‍ल थे. 

यह भी पढ़ें- IIT गुवाहाटी के कैंपस में मिला BTech छात्र का शव, बड़ी कंपनी में मिली थी इंटर्नशिप, जांच में जुटी पुलिस






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button