

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बुधवार यानी 2 सितंबर को 5 घंटे ट्रैफिक प्रभावित रहने वाली है. सुबह 10-11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक दिल्ली में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किये जाएंगे. बताया जा रहा है करीब 22 जगहों पर डायवर्जन और 35 से अधिक सड़कें इससे प्रभावित होने वाली है. ऐसे में अगर आप घर से निकल रहे हैं तो पहले कौन-कौन से सड़कें प्रभावित हो रही है जरूर जाने लें. आपको डायवर्जन को भी देखना होगा वरना आप ऑफिस और मीटिंग के लिए लेट हो सकते हैं.
बता दें, भारत मंडपम में 11 सितंबर से 13 सितंबर तक ब्रिक्स शिखर सम्मेलन होने वाला है. इसे लेकर 2 सितंबर को मोटर कारकेड रिहर्सल होने वाला है. सम्मेलन के दौरान जो ट्रैफिक रूट, डायवर्जन होगा उसके लिए बुधवार को रिहर्सल होने वाला है. यानी जिन रूटों पर 2 सितंबर को डायर्वजन होगा वही 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली की सड़कों पर लागू होगा.
रेल यात्रियों को होगी परेशानी
नई दिल्ली रेलवे स्टेशन और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर जाने वाले यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ सकती है. नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने के लिए आप वैकल्पिक रास्ते के लिए ISBT कश्मीरी गेट, बुलेवार्ड रोड, रानी झांसी मार्ग, DBG रोड, पंचकुइयां रोड और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से होकर या आश्रम चौक, रिंग रोड, राजघाट और जवाहर लाल नेहरू मार्ग से होकर या फिर वंदे मातरम मार्ग, डॉ. अंबेडकर मार्ग, पंचकुइयां रोड और आउटर सर्कल कनॉट प्लेस से होकर जा सकते हैं.
वहीं हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन जाने के लिए वैकल्पिक रास्ता AIIMS, रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से होकर और ISBT कश्मीरी गेट, रिंग रोड, राजघाट, रिंग रोड, आश्रम चौक और मथुरा रोड से होकर जा सकते हैं.
किन रास्तों पर रहने वाला है डायवर्जन
सेंट्रल और लुटियंस दिल्ली- सरदार पटेल मार्ग, मदर टेरेसा क्रीसेंट, तीन मूर्ति मार्ग, अकबर रोड, तीस जनवरी मार्ग, राजेश पायलट मार्ग और सुब्रमण्यम भारती मार्ग.
कनेक्टिंग कॉरिडोर- मथुरा रोड, मोतीलाल नेहरू मार्ग, डॉ. जाकिर हुसैन मार्ग, ब्रिगेडियर होशियार सिंह मार्ग, और अफ्रीका एवेन्यू रोड.
अन्य प्रमुख सड़कें- सत्य मार्ग, शांति पथ, जनपथ, अशोका रोड, बाराखंबा रोड, टॉलस्टॉय मार्ग, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, नीति मार्ग, पंचशील मार्ग, कमाल अतातुर्क मार्ग, एपीजे अब्दुल कलाम रोड, प्रेस एनक्लेव रोड, लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, जोसेफ ब्रोज टीटो मार्ग और लाला लाजपत राय मार्ग शामिल हैं.
दिल्ली ट्रैफिक ने अपील की है कि यात्री दिल्ली मेट्रो की सुविधा का ज्यादा उपयोग कर सकते हैं, क्योंकि दिल्ली मेट्रो पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा. इसके साथ ही इमरजेंसी सेवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी. आप अगर जरूरी काम से जा रहे हैं तो पर्याप्त समय लेकर घर से निकलें.
यह भी पढ़ेंः National Lok Adalat: नौकरी-पेंशन से लेकर चालान-बैंक लोन विवादों का होगा 12 सितंबर को निपटारा





