

Suji Aloo Snacks Recipe In Hindi: क्या आप भी शाम की चाय के साथ रोज़ वही समोसे-पकौड़े खाकर बोर हो गए हैं? और समझ नहीं आ रहा कि नाश्ते में क्या झटपट बनाएं? तो बिल्कुल सही जगह पर हैं. क्योंकि आज हम आपको एक ऐसे स्नैक्स के बारे में बता रहे हैं जिसे बहुत ही कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. इस रेसिपी को (@PapaMummyKitchenSpecials) नामक यूट्यूब चैनल पर शेयर क्या गया है. तो चलिए जानते हैं रेसिपी.
इसे आप घर में मौजूद सिर्फ दो चीजों सूजी और आलू से बना सकते हैं. और तो और, इसे बनाने में केवल 15 से 20 मिनट का समय लगता है.
यहां देखें वीडियो-
क्यों खास है ये नाश्ता?
यह रेसिपी न केवल बनाने में आसान है, बल्कि इसका स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक सबको बहुत पसंद आता है. बाहर से एकदम कुरकुरा और अंदर से नरम, यह स्नैक किसी भी पार्टी या चाय के वक्त के लिए परफेक्ट है. इसकी बाइंडिंग इतनी शानदार होती है कि आप इसे बनाकर मेक एंड फ्रीज़ भी कर सकते हैं, यानी जब मन करे तब बस निकालें और फ्राई कर लें.
अगर आप फटाफट इस रेसिपी को पढ़ना चाहते हैं, तो स्टेप-बाय-स्टेप रेसिपी नीचे है-
कैसे बनाएं टेस्टी स्नैक- (How To Make Tasty Snacks)
- सबसे पहले एक पैन में थोड़ा सा तेल गरम करें. उसमें राई, जीरा, सफेद तिल, हरी मिर्च और कढ़ी पत्ता डालकर हल्का सा भूनें. अब इसमें पौने दो कप पानी डालें.
- पानी में नमक और चिली फ्लेक्स डालकर उबाल आने दें. अब इसमें एक कप सूजी डालें (अगर मोटी सूजी है, तो मिक्सी में थोड़ा चला लें). इसे तब तक पकाएं जब तक कि ये कढ़ाई न छोड़ दे.
- तैयार सूजी के डो को हल्का ठंडा होने दें. इसमें उबले हुए कद्दूकस किए हुए आलू और हरा धनिया मिलाएं. बस, आपका मिक्स तैयार है.
- आप अपनी पसंद के शेप में इन्हें काट लें. फिर धीमी आंच पर गोल्डन होने तक फ्राई करें.
- ऊपर से हल्का चाट मसाला छिड़कें और गरमा-गरम चटनी या केचप के साथ सर्व करें.
सूजी और आलू खाने के फायदे- (Aloo Suji Ke Fayde)
सूजी के फायदे-
- लंबे समय तक पेट भरा रखती है.
- एनर्जी देने में मदद करती है.
- पाचन के लिए हल्की मानी जाती है.
आलू के फायदे-
- कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स है.
- शरीर को इंस्टेंट एनर्जी देता है.
- इसमें पोटैशियम और विटामिन C भी पाया जाता है.
क्या इस स्नैक को बिना फ्राई किए बना सकते हैं?
हां, इसे एयर फ्रायर या तवे पर कम तेल में भी बनाया जा सकता है.
क्या इसे पहले से बनाकर स्टोर किया जा सकता है?
हां, आप इसकी टिक्की बनाकर फ्रीजर में 1-2 हफ्ते तक स्टोर कर सकते हैं.
क्या मोटी सूजी की जगह बारीक सूजी इस्तेमाल कर सकते हैं?
हां, बारीक सूजी से स्नैक और भी स्मूद बनता है.
ये भी पढ़ें- बिरयानी के लिए प्याज फ्राई करने का सही तरीका क्या है? शेफ कुनाल कपूर से सीखें ट्रिक





