
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 10 सितंबर की रात को बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. 11 अधिकारियों के तबादले किए हैं. इनमें भारतीय प्रशासनकि सेवा के पांच और राज्य सेवा के छह अधिकारी शामिल हैं. तबादले के तहत जालौन, बहराइच, झांसी और बाराबंकी समेत कई जिलों के अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं. तबादलों के तहत लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) को नया सचिव मिला है.
राजेश कुमार पाण्डेय अब बहराइच जिलाधिकारी
राजेश कुमार पाण्डेय को जालौन के जिलाधिकारी पद से हटाकर बहराइच का जिलाधिकारी बनाया गया है. वहीं विशेष सचिव, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग तथा प्रबंध निदेशक, यूपी डेस्को के पद पर तैनात समीर को जालौन का जिलाधिकारी नियुक्त किया गया है. बता दें कि साल 2025 में IAS राजेश कुमार पाण्डेय ने जालौन डीएम रहते हुए राष्ट्रीय जल पुरस्कार में दो करोड़ का पुरस्कार जीता था, जो उनको राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिया था.
जालौन को टॉप पर पहुंचाया
बता दें कि साल 2025 में उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री की महत्वकांक्षी योजना आकांक्षात्मक विकासखण्ड की सतत मॉनिटरिंग में साल 2024-25 की रैंकिंग में जालौर जिला टॉप रहा था. यहां के दो विकास खंड जालौन और रामपुरा ने टॉप पांच में जगह बनाई थी. इसके लिए जिला कलेक्टर को दो करोड़ का पुरस्कार मिला था. वहीं, जालौन जिला कलेक्टर आईएएस राजेश कुमार पांडेय तब भी सुर्खियों में आए थे जब निरीक्षण करने स्कूल पहुंचे और टीचर की तरह बच्चों की क्लास लेने लगे थे.

आकांक्षा राना
सिंह लखनऊ विकास प्राधिकरण सचिव
सुशील प्रताप सिंह को सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण बनाया गया है. इससे पहले वह कुल सचिव, भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय के पद पर तैनात थे. अतुल कुमार को कुल सचिव, भारतखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं अपर निदेशक, संस्कृति निदेशालय की जिम्मेदारी दी गई है. वह इससे पहले संयुक्त सचिव, लखनऊ विकास प्राधिकरण थे.
इन अफसरों को भी नई जिम्मेदारी
राजेश कुमार सिंह को अपर जिलाधिकारी (नागरिक आपूर्ति), कानपुर नगर बनाया गया है. इससे पहले वह उपजिलाधिकारी, बदायूं थे. संजय कुमार सिंह को उपनिदेशक (प्रशासन), युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल बनाया गया है. वह इससे पहले अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गोंडा थे.
प्रमोद झा को अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व), गोंडा बनाया गया है. इससे पहले वह नगर मजिस्ट्रेट, झांसी के पद पर तैनात थे. योगेश्वर सिंह को नगर मजिस्ट्रेट, झांसी बनाया गया है. इससे पहले वह उपजिलाधिकारी, कुशीनगर के पद पर तैनात थे.

उत्तर प्रदेश में भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची
यह भी पढ़ें – IPS अंशिका वर्मा, पति केके बिश्नोई 80 के दशक में ऐसे दिखते! डांस के बाद अब रेट्रो थीम लुक वायरल

उत्तर प्रदेश में राज्य सेवा के अधिकारियों की तबादला सूची





