

Tata Sierra EV 30 जून 2026 को लॉन्च हो रही है. टाटा मोटर्स अपनी आइकॉनिक SUV Sierra को बिल्कुल नए इलेक्ट्रिक अवतार में ला रहा है. पिछले कुछ दिनों से इस कार के कई टीजर वीडियो सामने आ चुके हैं जिसने लोगों की धड़कनें बढ़ा दी हैं. आपको बता दें कि इस स्वदेशी इलेक्ट्रिक SUV के नाम पहले से ही एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज है, यह अबू धाबी के सबसे खतरनाक ‘तल मोरीब’ (Tal Moreeb) रेत के टीलों पर फतह हासिल करने वाली पहली भारतीय इलेक्ट्रिक कार बन चुकी है.
Tata Sierra EV का डिजाइन
कार के सामने के हिस्से में आपको एक क्लोज्ड-ऑफ ग्रिल यानी बंद ग्रिल मिलेगी और बंपर को भी बिल्कुल नया रूप दिया गया है. इसके अलावा इसमें शानदार दिखने वाली Connected LED DRLs दी गई हैं जो इसे सामने से एक बेहतरीन लुक देती हैं. गाड़ी के साइड में EV की बैजिंग मिलेगी और पीछे की तरफ भी सामने की तरह ही खूबसूरत कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप्स दिए गए हैं जो रात में इस कार को सबसे अलग बनाएंगे.
Tata Sierra EV का इंटीरियर
टाटा की अन्य इलेक्ट्रिक कारों की तरह ही इसका केबिन भी बेहद आलीशान होने वाला है. इसके इंटीरियर में आपको ग्रे और ब्लैक कलर का एक बहुत ही शानदार कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा. सबसे बड़ी बात यह है कि इसके डैशबोर्ड पर आपको 3 स्क्रीन्स का सेटअप मिलेगा जिसमें एक इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एक मुख्य इंफोटेनमेंट सिस्टम और एक स्क्रीन पैसेंजर के लिए होगी. फीचर्स के मामले में इसमें एडवांस्ड एडास (ADAS) सेफ्टी, डॉल्बी एटमॉस साउंड सिस्टम, वायरलेस चार्जर, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, 360-डिग्री कैमरा और एयर प्यूरीफायर जैसी हर आधुनिक सुविधा दी गई है.
600 किमी की रेंज
पावर के मामले में यह कार किसी भी रेसिंग कार को टक्कर दे सकती है. टाटा मोटर्स ने पुष्टि की है कि Sierra EV में 500 Nm का भारी-भरकम पीक टॉर्क मिलेगा जो इसे हैरियर ईवी जितनी ताकत देता है. इसमें ड्यूल-मोटर सेटअप मिलेगा जो लगभग 300 Hp की कंबाइंड पावर जनरेट करेगा. बाजार में इसे 65 kWh और 75 kWh के दो बड़े बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ उतारा जा सकता है. सबसे खास बात यह है कि यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 600 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर पाएगी और इसका रीयल-वर्ल्ड माइलेज हैरियर ईवी से भी बेहतर होने की उम्मीद है.
लॉन्च से पहले लीक हुई Tata Sierra EV की ताकत! दुबई के खतरनाक रेत के टीलों पर मचाया गदर, देखें फीचर्स
संभावित कीमत
नई Tata Sierra EV की शुरुआती कीमत 17.50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आस-पास से शुरू हो सकती है. सुरक्षा के मामले में इसे 5-स्टार क्रैश टेस्ट रेटिंग मिलने की पूरी उम्मीद है क्योंकि इसमें 6 एयरबैग और एबीएस जैसे फीचर्स स्टैंडर्ड मिलेंगे.





