
Sawan Shivratri 2026: आज सावन शिवरात्रि है. सालन के पहले दिन से शुरू हुई कांवड़ यात्रा आज समाप्त होगी. सुबह से ही देशभर में शिव भक्त और कांवड़िए शिव जी पर जल चढ़ाने के लिए शिवालय में लंबी कतारों में खड़े होकर जलाभिषेक का इंतजार कर रहे हैं. दिल्ली का गौरी शंकर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, काशी विश्वनाथ या फिर अन्य शिव मंदिरों में जन सैलाब उमड़ पड़ा है.
काशी विश्वनाथ मंदिर में उमड़ा जनसैलेब
सावन महीने की शिवरात्रि पर बाबा श्री काशी विश्वनाथ के दरबार में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा. मंगला आरती से ही श्रद्धालुओं का तांता लगना शुरू हो गया. सुबह कपाट खुलते ही जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लग गईं. वहीं, इस पवित्र अवसर पर बाबा विश्वनाथ के धाम को फूलों और विशेष लाइटों से सजाया गया है.
🚩 सावन की शिवरात्रि पर काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब! 🔱
वाराणसी में सावन की शिवरात्रि पर लाखों श्रद्धालु श्री काशी विश्वनाथ धाम पहुंचे। चारों ओर “हर-हर महादेव” के जयकारों से काशी गूंज उठी।
महादेव के जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी हैं। काशी में भक्ति और आस्था… pic.twitter.com/bc7UiA8AnG
— Indian Observer (@ag_Journalist) August 11, 2026
बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार
सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. सुबह से ही भक्त भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए लंबी कतारों में नजर आए. हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर परिसर और आसपास का वातावरण भक्तिमय बना हुआ है.
#WATCH | Deoghar, Jharkhand: Devotees throng the Baba Baidyanath Temple to offer prayers on the occasion of Sawan Shivratri. pic.twitter.com/MruQlwTFgC
— ANI (@ANI) August 11, 2026
हर की पौड़ी पर कांवड़ियों की भारी भीड़
सावन शिवरात्रि के पावन अवसर पर हरिद्वार की हर की पौड़ी में कांवड़ियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर पवित्र जल लेने पहुंचे. हर-हर महादेव के जयघोष के बीच घाटों पर भक्तिमय माहौल नजर आया. बड़ी संख्या में कांवड़िए गंगाजल लेकर शिवालयों की ओर रवाना हुए.
#WATCH | Varanasi, Uttar Pradesh: Devotees take holy dip in Ganga and offer prayers at Kashi Vishwanath Temple on Sawan Shivratri pic.twitter.com/OHXWPhKbWW
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) August 11, 2026
सावन शिवरात्रि पर जलाभिषेक का महत्व
जल को शुद्धि और शीतलता का प्रतीक माना जाता है. लिंगपुराण में भी शिवलिंग की पूजा में अभिषेक की विशेष महिमा वर्णित है. सावन शिवरात्रि शिव और शक्ति के मिलन का दिन है, इसलिए ये शिव को अति प्रिय है. शिव जी का जलाभिषेक करने वालों के पापों के क्षय, मानसिक शांति और कल्याण की कामना पूरी होती है. शिव कृपा से असंभव कार्य भी संभव हो जाते हैं.
#WATCH | Deoghar, Jharkhand: Devotees throng the Baba Baidyanath Temple to offer prayers on the occasion of Sawan Shivratri. pic.twitter.com/MruQlwTFgC
— ANI (@ANI) August 11, 2026
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.