
Samsung Fold को टक्कर देने के लिए Google Pixel 11 Pro Fold को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. ये कंपनी का नया बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन है, जिसे भारत समेत ग्लोबल मार्केट में Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel Watch 5 के साथ पेश किया गया है. फोन में नया Tensor G6 प्रोसेसर, 16GB RAM और 512GB स्टोरेज दी गई है. इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और सेल्फी के लिए दो कैमरे मिलते हैं.
Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत और उपलब्धता
भारत में Google Pixel 11 Pro Fold की कीमत 1,86,999 रुपये रखी गई है. फोन सिर्फ एक कॉन्फिगरेशन में आता है, जिसमें 16GB RAM और 512GB इंटरनल स्टोरेज मिलती है. बुक-स्टाइल फोल्डेबल फोन की प्री-बुकिंग भारत में Flipkart और Google India ऑनलाइन स्टोर के जरिए शुरू हो गई है. इसे सिर्फ Olive कलर में पेश किया गया है.
8 इंच का Super Actua Flex डिस्प्ले
Google Pixel 11 Pro Fold में अंदर की तरफ 8 इंच का OLED Super Actua Flex डिस्प्ले दिया गया है. इसका रेजोल्यूशन 2,076 x 2,152 पिक्सल है और यह 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट करता है. डिस्प्ले में 372ppi पिक्सल डेंसिटी, 16 मिलियन कलर, 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस और HDR सपोर्ट मिलता है.
फोल्डेबल स्क्रीन पर अल्ट्रा-थिन ग्लास कवर दिया गया है. वहीं बाहर की तरफ 6.5 इंच का OLED Super Actua कवर डिस्प्ले मिलता है. इसका रेजोल्यूशन 1,080 x 2,342 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है. कवर डिस्प्ले भी 3,600 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस, समान कलर गैमट, 120Hz रिफ्रेश रेट और HDR सपोर्ट करता है. इसकी सुरक्षा के लिए अल्ट्रा-ड्यूरेबल सिरेमिक कवर ग्लास दिया गया है. Google ने फोन को IP68 रेटिंग दी है, जिससे यह धूल और पानी से सुरक्षा प्रोटेक्शन है.
Tensor G6 प्रोसेसर और 16GB RAM
Google Pixel 11 Pro Fold में कंपनी का नया Tensor G6 चिपसेट दिया गया है. इसके साथ Titan M3 सिक्योरिटी को-प्रोसेसर भी मिलता है.
फोन Android 17 पर चलता है. Google ने इस फोन के लिए 7 साल के OS अपडेट और 7 साल के सिक्योरिटी तथा Pixel Drop अपडेट देने का वादा किया है. स्टोरेज की बात करें तो फोन में 512GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है. इसमें 16GB RAM मिलती है.
ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप
Google Pixel 11 Pro Fold में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें f/1.7 अपर्चर वाला 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. इसके 10.5 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा मिलता है, जो 127 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू सपोर्ट करता है. तीसरा कैमरा 10.8 मेगापिक्सल का टेलीफोटो सेंसर है. ये 5x तक ऑप्टिकल जूम और 30x तक डिजिटल जूम सपोर्ट करता है. सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में दो 10 मेगापिक्सल के कैमरे दिए गए हैं. इनमें से एक कवर डिस्प्ले पर और दूसरा अंदर की फोल्डेबल स्क्रीन पर मौजूद है. दोनों कैमरों में f/2.2 अपर्चर मिलता है. फोन 4K/60fps तक वीडियो रिकॉर्डिंग करने में सक्षम है.
4,806mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
Pixel 11 Pro Fold में 4,806mAh की बैटरी दी गई है. कंपनी का दावा है कि ये 24 घंटे से ज्यादा की बैटरी लाइफ दे सकती है. 30W चार्जिंग अडैप्टर की मदद से फोन को करीब 30 मिनट में 0 से 50 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है. फोन 25W तक की वायरलेस फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.
कनेक्टिविटी के लिए Google Pixel 11 Pro Fold में 5G, 4G LTE, Wi-Fi 7, Bluetooth 6, NFC और USB Type-C पोर्ट दिया गया है. इसके अलावा GPS, GLONASS, Galileo, Beidou, QZSS और NavIC का सपोर्ट मिलता है. फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है.
फोल्ड करने पर फोन का डाइमेंशन 155.2 x 76 x 10.1mm है. वहीं अनफोल्ड करने पर इसका डाइमेंशन 155.2 x 150.4 x 5mm हो जाता है. फोन का वजन करीब 239 ग्राम है.
ये भी पढ़ें- Google Pixel 11 Series भारत में लॉन्च, iPhone को टक्कर देता है कैमरा, 10 हजार तक की छूट, जानें कीमत





