खबर

PM मोदी ने फ्रांस में G7 शिखर सम्मेलन के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप से की मुलाकात | PM Modi met US President Trump during the G7 summit in France


पेरिस:

फ्रांस में G7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पीएम मोदी की यह मुलाकात वैश्विक कूटनीति के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है. दोनों नेताओं ने मुस्कुराते हुए गर्मजोशी के साथ हाथ मिलाकर एक-दूसरे का अभिवादन किया. दोनों नेताओं के बीच 16 महीनों के बाद मुलाकात हो रही है.

मिडिल ईस्ट युद्ध के बाद पहली मुलाकात

फरवरी में शुरू हुए मिडिल ईस्ट जंग के बाद पीएम मोदी और ट्रंप की यह पहली मुलाकात है. इस युद्ध की वजह से होर्मुज स्ट्रेट से जहाजों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिसका असर भारत समेत पूरी दुनिया पर देखने को मिला. इससे पहले वाशिंगटन में फरवरी 2025 में हुई बैठक में पीएम मोदी और ट्रंप मिले थे. G7 समिट के इतर दोनों नेताओं के बीच व्यापार, निवेश, रक्षा सहयोग, इंडो-पैसिफिक क्षेत्र की सुरक्षा और पश्चिम एशिया संकट जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होगी.

दोनों नेताओं ने की अनौपचारिक मुलाकात

भारत और अमेरिका के बीच इन दिनों व्यापार समझौता को लेकर बातचीत चल रही है. पीएम मोदी और ट्रंप के बीच भी व्यापारिक समझौतों की समीक्षा हो सकती है. हालांकि G7 समिट में किसी अंतिम डील की घोषणा की उम्मीद नहीं है. आज पीएम मोदी और ट्रंप की मुलाकात अनौपचारिक थी. हालांकि दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय वार्ता प्रस्तावित है.

बता दें कि पीएम मोदी जी7 शिखर सम्मेलन में शामिल होने और अहम वैश्विक मुद्दों पर विश्व के नेताओं के साथ विचार-विमर्श करने के लिए फ्रांस पहुंचे हैं. यह लगातार आठवां जी7 शिखर सम्मेलन है जिसमें भारत को आमंत्रित किया गया है. पीएम मोदी जिनेवा से इविन पहुंचे. जिनेवा एयरपोर्ट पर स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन ने मोदी का स्वागत किया था. दोनों नेताओं ने गर्मजोशी से एक-दूसरे का अभिवादन किया और भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई.

यह भी पढ़ें: 1983 में जितना तेल था, उतना भी नहीं बचा… ईरान जंग ने कैसे खाली कर दिया अमेरिका का खजाना? समझिए

लेखक के बारे में

img

अनुभव शाक्य

Chief sub editor

NDTV इंडिया में बतौर चीफ सब एडिटर कार्यरत हैं. पिछले करीब 5 वर्षों से मेनस्ट्रीम की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. इस दौरान ज़ी न्यूज़, नवभारत टाइम्स और ह…
और पढ़ें






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button