धर्म

Makar Saptahik Rashifal 9-15 August 2026: मकर राशिफल मे लापरवाही पड़ सकती है महंगी, सप्ताहभर इन संकेतों को न करें नजरअंदाज


Makar Saptahik Rashifal 9 to 15 August 2026: मकर राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह “सावधानी हटी, दुर्घटना घटी” की चेतावनी लिए हुए है. इस सप्ताह किसी भी कार्य में लापरवाही न बरतें, अन्यथा बनते हुए काम भी बिगड़ सकते हैं. महत्वपूर्ण कार्यों को टालने या उनमें आलस्य करने से बचें, वरना असफलता का सामना करना पड़ सकता है. सप्ताह की शुरुआत में घर और बाहर अपेक्षित सहयोग न मिलने से मन खिन्न रह सकता है.

करियर और नौकरी

 निर्णय लेने में असमंजस की स्थिति रह सकती है. नौकरीपेशा लोगों को कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाने की आवश्यकता होगी. वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी करना नुकसानदायक साबित हो सकता है. किसी नए प्रोजेक्ट या अतिरिक्त जिम्मेदारी को धैर्य और अनुशासन के साथ पूरा करें. जल्दबाजी में नौकरी बदलने या बड़ा फैसला लेने से बचें. कार्यस्थल पर सहकर्मियों के साथ अनावश्यक विवाद से दूर रहें और अपने काम पर पूरा ध्यान केंद्रित करें.

व्यापार और आर्थिक स्थिति

इस सप्ताह धनागम प्रभावित हो सकता है और बाज़ार की मंदी से लाभ की स्थिति कमजोर हो सकती है. धन के लेन-देन में सावधानी रखें और किसी पर अंधा विश्वास न करें. यदि आप व्यापार करते हैं तो किसी भी नए निवेश या साझेदारी से पहले सभी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच-पड़ताल कर लें. उधार देने या लेने से बचें. खर्चों पर नियंत्रण रखना आवश्यक होगा, क्योंकि अचानक किसी जरूरी कार्य पर धन खर्च करना पड़ सकता है. हालांकि सप्ताह के अंत तक रुके हुए किसी भुगतान के मिलने से कुछ राहत मिल सकती है. बजट बनाकर चलने से आर्थिक दबाव कम रहेगा.

शिक्षा

विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह अधिक मेहनत और अनुशासन की मांग करेगा. पढ़ाई में लापरवाही करने पर अपेक्षित परिणाम नहीं मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को नियमित अभ्यास और समय प्रबंधन पर विशेष ध्यान देना चाहिए. सोशल मीडिया और अनावश्यक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें. शिक्षकों और अनुभवी लोगों की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी. सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी नई स्किल को सीखने का अवसर मिल सकता है.

पारिवारिक और प्रेम जीवन

रिश्तों को बेहतर बनाए रखने के लिए वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण आवश्यक है. सप्ताह के उत्तरार्ध में लव पार्टनर या जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं. छोटी-छोटी बातों को बढ़ाने के बजाय बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने का प्रयास करें. परिवार के बुजुर्गों की सलाह को नजरअंदाज न करें. घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है, इसलिए परिवार के साथ अधिक समय बिताएं और भावनात्मक सहयोग दें. धैर्य और समझदारी से रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

स्वास्थ्य

स्वास्थ्य के मामले में यह सप्ताह सामान्य रहेगा, लेकिन मानसिक तनाव और अधिक काम का दबाव थकान बढ़ा सकता है. नींद पूरी लें और संतुलित भोजन करें. वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और जल्दबाजी से बचें. नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान करने से मानसिक तनाव कम होगा तथा ऊर्जा बनी रहेगी. सप्ताह के अंत तक स्वास्थ्य में सुधार के संकेत मिलेंगे.

लकी रंग: नेवी ब्लू, स्लेटी

लकी अंक: 8, 4

उपाय

शनिवार के दिन शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें, पीपल के वृक्ष के नीचे तिल के तेल का दीपक जलाएं और ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र की एक माला जप करें. इससे कार्यों में आ रही बाधाएं कम होंगी और मानसिक स्थिरता प्राप्त होगी.

 

 

 

 

Sawan Shivratri 2026: सावन शिवरात्रि पर भद्रा का साया, कब चढ़ाएं शिव जी को जल, सही मुहूर्त में ही करें पूजा

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button