

नई दिल्ली:
विदेश दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज फ्रांस से स्लोवाकिया पहुंचें. स्लोवाकिया पहुंचने पर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा- ब्रातिस्लावा पहुंच गया हूं. यह यात्रा भारत-स्लोवाकिया संबंधों को और मजबूत करने तथा सहयोग के नए रास्ते तलाशने का अवसर देती है. राष्ट्रपति पेलेग्रिनी और प्रधानमंत्री फिको के साथ सार्थक बैठकों की उम्मीद है. पीएम मोदी के विदेश दौरे के साथ-साथ आज नोएडा को बड़ी उपब्लिध तब हासिल हुई, जब नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर फ्लाइट की आवाजाही शुरू हुई. उधर TMC में मची भगदड़ के बीच बागी सांसदों ने NCPI में मर्जर की बात कही है. उधर ईरान और अमेरिका में चल रहा जंग भी अब थमने पर आ गया है. दोनों देश शांति समझौते पर सहमत हो गए है. जिनेवा में दोनों देशों के बीत समझौते पर डील होगी.
देश-दुनिया की सभी बड़ी खबरों के बने रहे NDTV के इस लाइव ब्लॉग के साथ. यहां हम आपको हर बड़ी खबर की पल-पल की जानकारी साझा करेंगे.





