

ips ca ramdas resign odisha cadre after Jagmohan Meena Bhubaneswar DCP
IPS CA Ramdas Resign: ओडिशा कैडर में भारतीय पुलिस सेवा के अफसरों का मोहभंग हो रहा है. ओडिशा पुलिस में भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा के अचानक इस्तीफे के पांच दिन बाद एक और युवा आईपीएस अधिकारी ने सरकारी सेवा छोड़ने की पेशकश कर दी है. महज एक साल पहले सिविल सेवा परीक्षा पास करने वाले 2025 बैच के प्रोबेशनर आईपीएस सीएम रामदास ने पद से इस्तीफा दे दिया है. TOI की खबर के अनुसार ओडिशा पुलिस के आधिकारिक सूत्रों ने आईपीएस सीएम रामदास के इस्तीफे की की पुष्टि की है.
मूल रूप से महाराष्ट्र के रहने वाले 33 वर्षीय सीए रामदास को हाल ही में ओडिशा कैडर आवंटित किया गया था. फिलहाल वह हैदराबाद स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल राष्ट्रीय पुलिस अकादमी में अपनी शुरुआती चरण की ट्रेनिंग ले रहे हैं. उन्होंने अभी ओडिशा में अपनी फील्ड पोस्टिंग की शुरुआत भी नहीं की थी.
गौरतलब है कि हाल ही में 2013 बैच के आईपीएस अधिकारी और भुवनेश्वर के डीसीपी जगमोहन मीणा ने भी निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद से त्यागपत्र दिया था, जिस पर अभी अंतिम फैसला होना बाकी है. जगमोहन मीणा राजस्थान के अजमेर के रहने वाले हैं.
इस्तीफे के बाद क्या बोले जगमोहन मीणा
छह जुलाई को इस्तीफे के बाद NDTV से बातचीत में जगमोहन मीणा ने कहा कि यह फैसला उन्होंने जल्दबाजी या भावनाओं में नहीं लिया, बल्कि परिवार और करीबी मित्रों से विस्तृत चर्चा के बाद लंबे समय तक विचार-विमर्श कर लिया गया निर्णय है. उन्होंने कहा कि ओडिशा कैडर में आईपीएस में करीब 13 साल की सेवा के बाद मैंने इस्तीफा दिया है. यह पूरी तरह व्यक्तिगत कारणों से लिया गया फैसला है. इस मामले में मेरी निजता का सम्मान किया जाए. इस निर्णय के पीछे किसी तरह का दबाव या बाहरी कारण नहीं है.
IPS जगमोहन मीणा: इस्तीफे के बाद अब क्या करेंगे? NDTV से बताया आगे का प्लान
पूरी स्टोरी पढ़ें





