खबर

How to Wash Curtains: पर्दे कैसे साफ करें? जानिए वाशिंग मशीन में पर्दे कैसे धोएं | parde kaise saaf karen how to wash curtains with rings in washing machine parde ko kaise saaf karen



Parde Kaise Saaf Karen: दिवाली का त्योहार आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं और ऐसे में ज्यादातर घरों में साफ-सफाई और सजावट की तैयारियां जोरों पर हैं. इस दौरान लोग घर के हर कोने को चमकाने में जुट जाते हैं, लेकिन अक्सर पर्दों की सफाई पर कम ध्यान दिया जाता है. जबकि सबसे ज्यादा धूल, मिट्टी और जिद्दी दाग-धब्बे पर्दों पर ही जमा होते हैं, जिससे वे पुराने और फीके नजर आने लगते हैं. अगर आप भी दिवाली से पहले अपने घर के पर्दों को बिना ज्यादा मेहनत के नया जैसा चमकदार बनाना चाहते हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर पर्दे धोने का सही ट्रिक बताने जा रहे हैं. इसकी मदद से पर्दों पर जमे सालों साल पुराने दाग-धब्बे भी आसानी से हट जाएंगे. इसकी जानकारी @Cleaningwithmanvi नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.

पर्दे धोने से पहले करें ये काम

अगर आप पर्दों को वॉशिंग मशीन में धोते हैं, तो सबसे बड़ी समस्या उनके रिंग्स के टूटने की होती है. इससे बचने के लिए सबसे पहले पर्दों के सभी रिंग्स को एक साथ इकट्ठा करके किसी डोरी या रस्सी से बांध लें. इससे धुलाई के दौरान रिंग्स सही रहेंगे और पर्दे खराब नहीं होंगे.

जिद्दी दाग हटाने के लिए अपनाएं ये तरीका

जिन पर्दों पर ज्यादा दाग-धब्बे हों, उन्हें सबसे पहले गर्म पानी में 10 मिनट के लिए भिगो दें. इस पानी में एक सैशे इनो मिला लें. ऐसा करने से कपड़े पर जमी गंदगी और दागों की पकड़ ढीली पड़ जाती है, जिससे सफाई आसान हो जाती है. 

यह भी पढ़ें: डार्क सर्कल्स कम करने का 800 साल पुराना नुस्खा, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट ने बताया

वॉशिंग मशीन में कैसे पर्दे कैसे धोएं?

  • सबसे पहले वॉशिंग मशीन में पानी भरें. 
  • अपनी जरूरत के अनुसार वॉशिंग पाउडर डालें.
  • वॉशिंग पाउडर को पानी में अच्छी तरह घुलने दें.
  • इसके बाद भिगोए हुए पर्दों को मशीन में डाल दें.
  • फिर नॉर्मल वॉश साइकिल पर मशीन चलाएं.

धोने के बाद क्या करें?

धुलाई पूरी होने के बाद पर्दों को ड्रायर में सुखा लें या हल्का पानी निकालकर धूप में फैला दें. अच्छी तरह सूखने के बाद पर्दे पहले की तुलना में ज्यादा साफ और चमकदार दिखाई देंगे.

यह भी पढ़ें: सर्दियों में मनी प्लांट की देखभाल कैसे करें? जानिए मनी प्लांट को तेजी से बढ़ाने के लिए क्या करें

यह भी पढ़ें: फूलों से लद जाएगा आपका मधुकामिनी का पौधा, गार्डनिंग एक्सपर्ट ने बताया मधुकामिनी के पौधे में फूल बढ़ाने के लिए क्या डालें




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button