
Happy Navratri 2026 Wishes Messages: आज 11 अक्तूबर से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्रि के 9 दिन मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है. आज नवरात्रि के पहले दिन पर शुभ मुहूर्त में कलश स्थापना कर मां दुर्गा के पहले स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा की जा रही है. इस पावन अवसर पर आप अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, परिवार और करीबियों को शुभकामना संदेश भेज सकते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा संदेश लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपनों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. मां दुर्गा आपके जीवन में सुख और समृद्धि लाएं,
सारे कष्ट और अंधकार आपके घर से मिट जाएं.
नवरात्रि के नौ दिन आपके लिए खुशियों की बहार लाएं,
शारदीय नवरात्रि 2026 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं!
2. नवरात्रि के पावन पर्व पर, माँ शक्ति आपके घर में वास करें,
उनका आशीर्वाद आपको हर चुनौती से लड़ने की शक्ति प्रदान करे.
नकारात्मकता दूर हो और जीवन में सकारात्मकता का उजाला भरे,
शारदीय नवरात्रि 2026 की ढेरों शुभकामनाएं!

Photo Credit: magnific
3. सिंह वाहिनी मां दुर्गा आपके द्वार पर पधारें,
अपने दिव्य आशीर्वाद से आपके पूरे परिवार को संवारें
हर दिन सफलता, सुख और अपार समृद्धि मिले आपको,
शारदीय नवरात्रि 2026 की पावन मंगलकामनाएं!
4. मां दुर्गा आईं आपके द्वार
करके आई माता 16 श्रृंगार,
आपके जीवन में न आए कभी हार
हमेशा रहे सुखी आपका परिवार.
जय माता दी!

Photo Credit: magnific
5. जगत पालनहार हैं मां
मुक्ति का धाम हैं मां,
हमारी भक्ति का आधार हैं मां
सबकी रक्षा की अवतार हैं मां.
जय माता दी!
6. नव दीप जलें, नव फूल खिलें, नया सवेरा आपका स्वागत करे,
जीवन के हर पथ पर सफलता आपके कदमों को चूमा करे.
मां दुर्गा की असीम कृपा सदा आप और आपके परिवार पर रहे,
शारदीय नवरात्रि 2026 की आपको हार्दिक शुभकामनाएं

Photo Credit: magnific
7. लाल चुनरी मां के चरणों में अर्पित कर श्रद्धा प्रकट करें,
मां शैलपुत्री से लेकर सिद्धिदात्री तक का मिलकर वंदन करें.
आपके घर-आंगन में खुशियों की अविरल वर्षा सदा बनी रहे,
शारदीय नवरात्रि 2026 की आपको हार्दिक शुभकामनाए!
8. गंगा सा पवित्र मन हो और फूलों सी महकती मुस्कान हो,
मां दुर्गा की भक्ति में लीन आपका पूरा परिवार महान हो
सत्य की राह पर चलते हुए आपको हर मुकाम हासिल हो,
शारदीय नवरात्रि 2026 की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!

Photo Credit: magnific
9. मां का आंचल सदा आपकी छाया बनकर रक्षा करता रहे,
उनका ममतामयी वरदहस्त आपके सिर पर सदा बना रहे
जीवन के किसी भी मोड़ पर आप कभी अकेले न हों,
शारदीय नवरात्रि 2026 की आत्मीय शुभकामनाएं!

Photo Credit: magnific
10. ॐ जयन्ती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी।
दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा नमोऽस्तुते।।
जय माता दी। शुभ शारदीय नवरात्रि।
यह भी पढ़ें: पूजा से पहले ऐसे चमकाएं ताम्बे का कलश, हरी परत हटकर आ जाएगी नई जैसी चमक, तुरंत जान लें तरीका





