खबर

DU में UG एडमिशन के लिए रिकॉर्ड आवेदन, 2.73 लाख से ज्यादा पंजीकरण, 16 जुलाई को आएगी पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट | DU records highest UG registrations 2.73 lakh candidates first seat allotment list July 16



दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) में अंडरग्रेजुएट के एडमिशन इस समय चल रहे हैं और जिन भी छात्रों ने कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम (CSAS) के तहत आवेदन किया है, उनका इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. दिल्ली विश्वविद्यालय पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी करने वाला है. शेड्यूल के अनुसार, पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट 16 जुलाई 2026 को जारी कर दी जाएगी. बता दें अंडरग्रेजुएट दाखिला प्रक्रिया का दूसरा चरण 3 जुलाई को शुरू हुआ था, जो कि 11 जुलाई को खत्म हो गया है.  दिल्ली विश्वविद्यालय के अनुसार दाखिले के लिए  2.73 लाख से अधिक आवेदन हासिल हुए हैं.

विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, ‘कॉमन सीट एलोकेशन सिस्टम’ (सीएसएएस) पोर्टल पर 2,73,751 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया है. 2,06,835 अभ्यर्थियों ने दाखिला प्रक्रिया के दूसरे चरण के तहत अपने पसंदीदा कोर्स और कॉलेज के विकल्प भी दर्ज कर दिए हैं. विश्वविद्यालय के अधिकारियों के अनुसार, 2022 के बाद से ये सबसे अधिक पंजीकरण संख्या है. 

28 जुलाई से शुरू होंगी क्लास

विश्वविद्यालय 16 जुलाई को पहली सीट अलॉटमेंट लिस्ट जारी कर देगा. लिस्ट को दिल्ली विश्वविद्यालय के पोर्टल पर जारी किया जाएगा. लिस्ट जारी होने के बाद छात्रों को सीट स्वीकार करनी होगी. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया होगी. ये प्रक्रिया के एडमिशन फीस जमा करनी होगी. जो छात्र इन चरणों को पूरा कर लें. उनका दाखिला हो जाएगा. ये पूरी प्रक्रिया खत्म होनेके बाद नया शैक्षणिक सत्र 28 जुलाई से शुरू होने की संभावना है. 

डीयू के 67 कॉलेजों में ये दाखिले होने हैं. ये दाखिले 73 अंडरग्रेजुएट प्रोग्राम और 100 से ज़्यादा BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में एडमिशन के लिए हो रहे हैं.  सिर्फ CUET-UG 2026 के स्कोर के आधार पप एडमिशन छात्रों को दिया जा रहा है.

(Disclaimer: New Delhi Television is a subsidiary of AMG Media Networks Limited, an Adani Group Company.)




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button