खबर

CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक | CUET UG Result 2026 out NTA Common University Entrance Test Undergraduate


CUET UG Result 2026: सीयूईटी यूजी रिजल्ट हुआ जारी, इस लिंक पर जाकर करें चेक

CUET UG 2026 एग्जाम का रिजल्ट हुआ जारी.

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है. रिजल्ट को ऑफिशियल वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी किया गया है. ये एग्जाम 11 मई से 31 मई और 6 से 7 जून तक हुआ था.  CUET UG पेपर का आयोजन 321 शहरों में किया गया था. NTA ने 21 जून को CUET UG 2026 की फाइनल आंसर जारी की थी. जिसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि रिजल्ट को किसी भी समय जारी किया जा सकता है. बता दें कि फाइनल आंसर में से सात सवालों को हटाया गया था.

कैसे चेक करें CUET UG 2026 रिजल्ट

  1. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 का रिजल्ट चेक करने के लिए CUET की आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जाएं.
  2. होमपेज पर “CUET UG Result 2026” लिंक होगा. इसपर क्लिक कर लें.
  3. पूछी गई सारी जानकारी सही से भरें और Security Pin दर्ज कर दें.
  4. लॉगिन करते ही आपका CUET UG 2026 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा.

कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) एक राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है. इलाहाबाद विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), हैदराबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) जैसे प्रमुख कॉलेज में अंडरग्रेजुएट कोर्स में दाखिला CUET UG के स्कोर के आधार पर ही मिलता है. यह एग्जाम पूरी तरह से कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) होता है. उम्मीदवार कुल 37 विषयों में से ज्यादा से ज्यादा 5 विषयों में ये परीक्षा दे सकते हैं. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की संख्या 2025 में 10,71,735 से बढ़कर 2026 में 11,64,098 हो गई है.

काउंसलिंग की प्रक्रिया होगी शुरू

रिजल्ट जारी होने के बाद अब काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू होगी. छात्र कॉलेजों के आधिकारिक पोर्टल पर जाकर काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकेंगे. CUET के स्कोर के आधार पर मेरिट लिस्ट निकाली जाएगी.

ये भी पढ़ें- लापरवाही! गलत जानकारी देने पर दो परीक्षा केंद्रों के बीच चक्कर लगाता रहा छात्र, छूटा NEET का एग्जाम




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button