खबर

Aquarius Tarot Card Horoscope: कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, विवाद की स्थिति में संयम से लें काम | Tarot Card 16 September 2026 Aquarius Kumbh Tarot Card daily future predictions


Aquarius Tarot Card Horoscope: कार्यक्षेत्र में बढ़ेगी जिम्मेदारी, विवाद की स्थिति में संयम से लें काम

Aquarius Tarot Card Horoscope

NDTV

Aquarius Tarot Card Horoscope 16 September 2026 Kumbh Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को समय पर पूरा करने का प्रयास करें. परिवार में महिलाओं और बुजुर्गजनों का सम्मान बनाए रखें. पारिवारिक मामलों में किसी से विवाद होने की स्थिति में परिवार के सभी सदस्यों की सुरक्षा का ध्यान रखें.किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात होने से आय बढ़ाने के अन्य विकल्पों पर बात हो सकती है. गैर कानूनी कार्यों को ना करें. किसी की बातों के लालच में आकर गलत योजना में पैसा ना डालें. अत्यधिक धन कमाने का लालच अनैतिक कार्यों की तरफ ले जा सकता है. इस बात का ध्यान रखें. 

व्यवसायिक/ Professional:- व्यवसाय विस्तार को लेकर साझेदार के साथ लंबी बहस हो सकती है. आपके बीच की इस बहस का फायदा विरोधी पक्ष उठा सकते हैं. इस बात से सावधान रहे. अपने संपर्कों से निरंतर बातचीत बनाए रखें.इस बात का ध्यान रखें, कि कार्य को तय समय सीमा के अंदर ही पूरा किया जा सके .अपने प्रोडक्ट की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने का प्रयास करें.समय-समय पर अपने संपर्कों के विचारों को जाने का प्रयास करें. 

स्वास्थ्य/Health:- मौसम में आया बदलाव त्वचा की समस्या बढ़ा सकता है.तेज धूप में निकलने के कारण त्वचा झुलसी हुई सी प्रतीत होगी. पर्याप्त पानी पिए, और घर से निकलने से पूर्व सनस्क्रीन का उपयोग करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance:- अत्यधिक धन कमाने की लालसा गलत कार्यों की तरफ ले जा सकती है. ऐसे लोगों की संगति और ऐसे कार्यों से दूर रहे.

रिश्ते/Relationship:– अतीत के दु:खद यादों को वर्तमान जीवन पर प्रभाव न डालने दें. उन्हें भुला देना बेहतर रहेगा.




पूरी स्टोरी पढ़ें







Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button