मनोरंजन

Alpha Day 9 BO: आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ ने नौवें दिन उड़ाए गर्दे, 50 करोड़ क्लब में एंट्री


आलिया भट्ट की फिल्म ‘अल्फा’ 3 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म को लेकर काफी बज था. फिल्म को मिक्स रिव्यू मिले और बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने ठीक-ठाक परफॉर्म किया. अब 9 दिनों में फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री ले ली है. 

‘अल्फा’ का नौवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन  

‘अल्फा’ ने नौवें दिन 2.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 2883 शोज मिले और 18 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. इसी के साथ फिल्म ने 50 करोड़ क्लब में एंट्री कर ली है. फिल्म ने टोटल 51.35 करोड़ की कमाई कर ली है.

ये भी पढ़ें- Dhamaal 4 BO Day 2: दूसरे दिन अजय देवगन की फिल्म का काटा बवाल, अक्षय कुमार को पछाड़ा, 60 परसेंट की ग्रोथ के साथ बनाया ये रिकॉर्ड

‘अल्फा’ का डे वाइज कलेक्शन

बता दें कि ‘अल्फा’ ने 9.25 करोड़ से ओपनिंग की थी. दूसरे दिन फिल्म ने 11.50 करोड़ का कलेक्शन किया. तीसरे दिन फिल्म ने 13.25 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ कमाए. पांचवें दिन फिल्म ने 4.25 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 2.85 करोड़ कमाए. सातवें दिन 2.50 करोड़ का बिजनेस किया. फिल्म ने पहले हफ्ते में 47.45 करोड़ का कलेक्शन किया. आठवें दिन फिल्म ने 1.65 करोड़ कमाए.

ये भी पढ़ें- शहनाज गिल या राघव जुयाल, किसके पास है ज्यादा दौलत? जानिए रूमर्ड कपल की नेटवर्थ

‘अल्फा’ का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने दुनियाभर में 85.51 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 24.30 करोड़ कमाए. इस फिल्म को शिव रवैल वे डायरेक्ट किया है. फिल्म को आदित्य चोपड़ा ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म में आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर अहम रोल में हैं. 

फिल्म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं. फिल्म में वो एक्शन अतार में दिखी हैं. वहीं शरवरी वाघ का भी एक्शन अवतार देखने को मिला है. आलिया और शरवरी के रोल की काफी तारीफ हुई. ये YRF स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल लीड मूवी है. फिल्म में बॉबी देओल का रोल भी चर्चा में रहा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button