धर्म

Aaj Ka Panchang 17 June 2026: आज रंभा तीज पर पूजा मुहूर्त, शुभ संयोग और पंचांग पूरा देखें


Hindi Panchang, 17 जून 2026: आज ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार है. आज रंभा तीज और महाराणा प्रताप जयंती मनाई जा रही है. अच्छे जीवनसाथी और सुखी वैवाहिक जीवन पाने के लिए रंभा तीज के दिन माता पार्वती और शिव जी की पूजा का विशेष महत्व है. इससे न सिर्फ सौभाग्य बल्दि सौंदर्य भी प्राप्त होता है साथ ही हर काम सिद्ध होते हैं. 

17 जून का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 17 June 2026)

  • तिथि – तृतीया (17 जून 2026, सुबह 12.52 – 17 जून 2026, रात 9.39)
  • वार- बुधवार
  • नक्षत्र- पुनवर्सु
  • योग- ध्रुव
  • सूर्योदय- सुबह 5.54
  • सूर्यास्त- रात 07.13
  • चंद्रोदय- रात 7.33
  • चंद्रोस्त- रात 9.45
  • चंद्र राशि- मिथुन

चौघड़िया मुहूर्त

  • सुबह का चौघड़िया – सुबह 5.23 – सुबह 8.53
  • शाम का चौघड़िया – रात 8.36 – रात 11.07

राहुकाल और अशुभ समय (Aaj Ka Rahu kaal)

  • राहुकाल – दोपहर 12.22 – दोपहर 2.04
  • यमगण्ड काल- सुबह 7.08 – सुबह 8.53
  • विडाल योग – सुबह 5.23 – दोपहर 1.23
  • गुलिक काल – सुबह 10.37 – दोपहर 12.22

ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 June 2026)

  • सूर्य- वृषभ
  • चंद्रमा – मिथुन
  • मंगल- मीन
  • बुध- मेष
  • गुरु- मिथुन
  • शुक्र- मिथुन
  • शनि- मीन
  • राहु- कुंभ
  • केतु- सिंह

17 जून 2026 का राशिफल

ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है.

मेष राशि (Aries)
आज करियर में अवसर मिलेंगे लेकिन जल्दबाजी नुकसान पहुंचा सकती है. परिवार का सहयोग मिलेगा और सोच-समझकर लिए गए फैसले लाभ देंगे.

वृषभ राशि (Taurus)
व्यापार और नौकरी में प्रगति के संकेत हैं और आय बढ़ने के अवसर बन सकते हैं. पारिवारिक रिश्तों में धैर्य और संतुलन बनाए रखना फायदेमंद रहेगा.

मिथुन राशि (Gemini)
आज मान-सम्मान और कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने की संभावना है. परिवार में किसी सदस्य की उपलब्धि से खुशी का माहौल रहेगा.

कर्क राशि (Cancer)
कारोबार और सामाजिक क्षेत्र में लाभ के अवसर मिल सकते हैं. रिश्तों में संयम और समझदारी बनाए रखने से बेहतर परिणाम मिलेंगे.

सिंह राशि (Leo)
नौकरी और करियर में आपकी मेहनत की सराहना हो सकती है. परिवार में भावनात्मक संतुलन बनाए रखना जरूरी रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)
आज नए काम और पार्टनरशिप से लाभ मिलने के संकेत हैं. जिम्मेदारियों को संतुलित तरीके से निभाने से सफलता मिलेगी.

तुला राशि (Libra)
मेहनत और अनुशासन आपको कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ा सकते हैं. स्वास्थ्य और दिनचर्या के बीच संतुलन बनाए रखें.

वृश्चिक राशि (Scorpio)
व्यापार और धन लाभ के अवसर मिलेंगे लेकिन अतिरिक्त प्रयास करने होंगे. परिवार में शांति और धैर्य बनाए रखना लाभकारी रहेगा.

धनु राशि (Sagittarius)
काम को समय पर पूरा करने से सफलता मिलने के योग हैं. परिवार और वरिष्ठों के साथ व्यवहार में संयम रखें.

मकर राशि (Capricorn)
यात्रा और योजनाओं से भविष्य में लाभ मिल सकता है. निवेश में जल्दबाजी न करें और पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें.

कुंभ राशि (Aquarius)
कार्यक्षेत्र में नए अवसर और सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं. परिवार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी.

मीन राशि (Pisces)
आर्थिक मामलों में योजना बनाकर चलना आपके लिए फायदेमंद रहेगा. परिवार के प्रति जिम्मेदारी निभाने से सम्मान मिलेगा.

आज का लकी कलर 

हरा और मोरपंखी रंग शुभ है.

Vivah Muhurat 2026: 15 जून को अधिकमास खत्म, 19 जून से फिर बजेंगी शहनाई, विवाह मुहूर्त कब-कब देखें

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button