खबर

आज का मौसम: यूपी-बिहार समेत 13 राज्यों में मूसलाधार का अलर्ट, दिल्ली-NCR में IMD का नया अपडेट | today weather update 19 july heavy rain alert up bihar monsoon rainfall 13 states delhi ncr imd



गर्मी और उमस से लोगों को जल्द ही राहत मिलने वाली है. मौसम विभाग ने 19 जुलाई को ताजा अपडेट जारी किया है, जिसके मुताबिक यूपी, बिहार, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, पश्चिम बंगाल समेत 13 राज्यों में रविवार के दिन झमाझम बारिश होने की संभावना है. IMD के अपडेट के हिसाब से बंगाल की खाड़ी में बने रहे नए सिस्टम की वजह से अब बादल फिर से छाने लगे हैं और बारिश की संभावना बन रही है. बीते 24 घंटे के दौरान यूपी, बिहार समेत उत्तर पश्चिम के कई राज्यों में अच्छी बारिश हुई है. दिल्ली-एनसीआर में भी अगले 24 घंटे क दौरान बारिश हो सकती है, ऐसे में यहां लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है. पहाड़ी राज्यों में भी मॉनसून की वापसी हो रही है और यहां तेज बारिश का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है. 

19 जुलाई का मौसम 

मौसम विभाग के मुताबिक 19 जुलाई यानि रविवार से ही बरसात की संभावना बन रही है. क्योंकि देश के उत्तर पश्चिम इलाके में 60 से 70 प्रतिशत हिस्से पर काले बादल छा रहे हैं. ऐसे में मॉनसून फिर से सक्रिए हो सकता है. अगले 24 घंटे में चक्रवाती परिसंचरण की स्थिति बन रही है. साथ ही वायुमंडल में भी ऊपरी हवा का चक्रवाती परिसंचरण हो रहा है. जिससे मौसम का मिजाज अब बदल रहा है. तापमान में भी गिरावट की स्थिति बन रही है. भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ घंटों में मौसम बदलने वाला है. 

यूपी-बिहार समेत यहां अलर्ट 

उत्तर-प्रदेश, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, जम्मू-कश्मीर, राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश-छत्तीसगढ़, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा राज्यों में मॉनसून दोबारा सक्रिए हो सकता है. यहां अगले कुछ घंटों में 85 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड तेज हवाएं भी चल सकती है, जिसके बाद झमाझम बारिश की संभावना भी है. उत्तर प्रदेश में बीते 24 घंटे के दौरान गोरखपुर, बलिया, बनारस, लखनऊ, आजमगढ़, सोनभद्र, वाराणसी, प्रयागराज, देवरिया, समेत कई जिलों में अच्छी बारिश हुई है. ऐसे में यहां अगले 24 घंटे के लिए 75 जिलों में बारिश की संभावना है. वहीं बिहार में भी पटना, भागलपुर, छपरा समेत कई इलाकों में बारिश के चांस बन रहे हैं. यहां तापमान में भी गिरावट की संभावना है. 

दिल्ली-एनसीआर में बदलेगा मौसम 

दिल्ली-एनसीआर इस वक्त भीषण गर्मी और उमस से परेशान है. लेकिन मौसम विभाग की ताजा भविष्यवाणी के हिसाब से रविवार से दिल्ली-एनसीआर में भी बारिश के चांस हैं. इस वक्त यहां का तापमान 38 डिग्री तक जा रहा है. ऐसे में गर्मी परेशानियां बढ़ा रही है. क्योंकि तापमान में बढ़ोत्तरी से उमस बढ़ रही है. हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि अगले 24 घंटे में मौसम में बदलाव दिख सकता है.

ये भी पढ़ेंः खराब मौसम और भारी बारिश के बीच वैष्णो देवी यात्रा स्थगित,मंदिर मार्ग पर हुआ है भूस्खलन




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button