
Hindi Panchang, 17 July 2026: आज से आषाढ़ शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि यानी अनिरुद्ध विनायक चतुर्थी और शुक्रवार है. मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा का खास संयोग बन रहा है. विनायक चतुर्थी पर बप्पा की पूजा करने वालों के जीवन में मंगल कार्य जल्द संपन्न होने की मान्यता है. विवाह में देरी, संतान प्राप्ति में रुकावट या शिक्षा, धन पाने में किसी तरह की अड़चने आ रही हो तो विनायक चतुर्थी व्रत करना चाहिए.
आज का व्रत – विनायक चतुर्थी के दिन सूर्योदय में उठकर स्नान आदि के बाद गणेश जी की पूजा करें. इस दिन चंद्र दर्शन नहीं करना चाहिए.
17 जुलाई का पंचांग 2026 (Hindi Panchang 17 July 2026)
- तिथि – चतुर्थी (17 जुलाई 2026, सुबह 6.28 – 18 जुलाई 2026, सुबह 4.42)
- वार- शुक्रवार
- नक्षत्र- मघा
- योग- व्यतीपात, रवि योग
- सूर्योदय- सुबह 5.54
- सूर्यास्त- रात 07.13
- चंद्रोदय- सुबह 8.37
- चंद्रोस्त- शाम 9.33
- चंद्र राशि- सिंह
चौघड़िया पूजा मुहूर्त
- सुबह का चौघड़िया – सुबह 10.44 – दोपहर 2,10
- शाम का चौघड़िया – रात 7.21 – रात 9.54
राहुकाल और अशुभ समय (Rahu kaal)
- राहुकाल – सुबह 10.44 – दोपहर 12.27
- यमगण्ड काल- दोपहर 3.54 – शाम 5.37
- गुलिक काल – सुबह 7.17 – सुबह 9.01
- भद्रा काल- शाम 5.29 – सुबह 4.42, 18 जुलाई
ग्रहों की स्थिति (Grah Gochar 17 July 2026)
- सूर्य- मिथुन
- चंद्रमा – सिंह
- मंगल- वृषभ
- बुध- कर्क
- गुरु- मिथुन
- शुक्र- मिथुन
- शनि- मीन
- राहु- कुंभ
- केतु- सिंह
17 जुलाई 2026 का राशिफल
ये राशिफल पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास के अनुसार है
आज का लकी कलर
पीला और लाल रंग
Chor Panchak 2026: जुलाई में चोर पंचक कब ? क्यों ये माना जा रहा ये खतरनाक, किन चीजों से बचकर रहें
Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
