
हिमाचल प्रदेश सरकार ने वन विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए भारतीय वन सेवा (IFS) और हिमाचल प्रदेश वन सेवा (HPFS) के 11 अधिकारियों के तबादला एवं नियुक्ति आदेश जारी किए हैं. वन विभाग की ओर से 15 जुलाई 2026 को जारी अधिसूचना के अनुसार ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे.
शासन की ओर से स्पष्ट किया गया है कि तबादले रूटीन प्रक्रिया का हिस्सा हैं और सभी अधिकारियों को अपनी नई तैनाती वाली जगह पहुंचकर कार्यभार ग्रहण के आदेश दिए हैं. इससे पहले पिछले महीने भी बड़ी संख्या में IAS अधिकारियों के साथ ही राज्य सेवा के अधिकारियों के भी तबादले किए गए थे.
प्रमुख तबादले इस प्रकार हैं:
- राजीव कुमार (IFS) को डीसीएफ (टी) बिलासपुर से निदेशक (सेंट्रल) एचपीएसएफडीसी लिमिटेड मंडी नियुक्त किया गया.
- वासु डोगरा (IFS) को डीसीएफ (टी) मंडी से डीसीएफ (टी) पालमपुर भेजा गया.
- संजीव शर्मा (IFS) को डीसीएफ (टी) पालमपुर से डीसीएफ (टी) मंडी तैनात किया गया.
- सुशील कुमार (IFS) को डीपीओ, आईडीपी ऊना नियुक्त किया गया.
- चमन लाल (IFS) को डीसीएफ (टी) आनी से डीसीएफ (टी) बिलासपुर भेजा गया.
- माने नवनाथ शिवाजी (IFS) को डीसीएफ (टी) भरमौर से डीसीएफ (वाइल्डलाइफ) चंबा तैनात किया गया.
- अंशुल जैन (IFS) को डीएम, एचएसडी बद्दी से डीसीएफ (टी) नालागढ़ भेजा गया.
- कुलदीप सिंह जम्वाल (HPFS) को डीएफएल (वाइल्डलाइफ) चंबा से डीएफओ (टी) डलहौजी नियुक्त किया गया.
रजनीश महाजन (HPFS) को डीएफओ (टी) डलहौजी से डीएफओ (टी) भरमौर भेजा गया. - धरम चंद (HPFS) को डीएम, एफडब्ल्यूडी सवाड़ा से डीएम, एचएसडी बद्दी तैनात किया गया.
- प्रदीप कुमार (HPFS) को एसडीएम, एफडब्ल्यूडी सोलन से डीएफओ (टी) सोलन नियुक्त किया गया.
यह भी पढ़ें: ‘वादाखिलाफी, भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार’… कांग्रेस पर बरसे BJP विधायक बिक्रम ठाकुर
प्रधान सचिव वन ने जारी किए आदेश
अधिसूचना में सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदों का कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं. यह आदेश प्रधान सचिव (वन) एम. सुधा देवी द्वारा जारी किए गए हैं. इन तबादलों के बाद अभी किसी अधिकारी की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.