खबर

दुनिया के सिर्फ 41 सिनेमाघरों में देख पाएंगे असली The Odyssey, भारतीयों को देखनी है 2400 करोड़ की फिल्म तो जाना होगा लंदन | 41 Cinemas Worldwide Will Screen Christopher Nolan The Odyssey in True IMAX 70mm Indians Will Have to Travel to London



नई दिल्ली:

क्रिस्टोफर नोलन एक बार फिर सिनेमाई इतिहास रचने जा रहे हैं. उनकी नई फिल्म ‘द ओडिसी (The Odyssey)’ 17 जुलाई 2026 को दुनिया भर में रिलीज हो रही है. यह फिल्म होमर के प्रसिद्ध ग्रीक महाकाव्य ‘ओडिसी’ पर आधारित है, जिसमें ओडिसियस की ट्रॉय युद्ध के बाद घर लौटने के सफर को दिखाया गया है. इस बार नोलन ने सिर्फ कहानी ही नहीं, बल्कि फिल्म बनाने की तकनीक को भी नया आयाम दिया है. 

‘द ओडिसी’ दुनिया की पहली पूरी फिल्म है जो पूरी तरह IMAX 70mm फिल्म कैमरों पर शूट की गई है. फिल्म की शूटिंग के दौरान 21 लाख फीट फिल्म का इस्तेमाल हुआ. नोलन ने नई IMAX Keighley फिल्म कैमरा का भी इस्तेमाल किया. फिल्म की लंबाई करीब 2 घंटे 52 मिनट है और इसमें मैट डेमन, टॉम हॉलैंड, ऐनी हैथवे, जेंडाया, रॉबर्ट पैटिंसन, शार्लीज थेरॉन और एन हाथवे भी हैं.

दुनियाभर में सिर्फ 41 सिनेमाघरों में दिखेगी असली ‘द ओडिसी’

फिल्म को उसके असली रूप में देखने के लिए दर्शकों को सिर्फ 41 सिनेमाघरों तक सीमित रहना पड़ेगा. इनमें से 34 थिएटर अमेरिका और कनाडा में हैं, जबकि सिर्फ 7 थिएटर दुनिया के बाकी हिस्सों में है. 3 यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम और चेक रिपब्लिक में एक-एक थिएटर हैं. ज्यादातर आईमैक्स थिएटर और मल्टीप्लेक्स फिल्म को डिजिटल या क्रॉप्ड वर्जन (1.90:1 या कम) में दिखाएंगे. असली 1.43:1 पूर्ण अनुपात और 18K रेजोल्यूशन का अनुभव सिर्फ इन 41 चुनिंदा थिएटरों में ही मिलेगा.

भारतीय कहां देख पाएंगे असली आईमैक्स फॉर्मेट में द ओडिसी

भारतीय दर्शकों के लिए सबसे नजदीकी विकल्प लंदन के दो प्रतिष्ठित थिएटर हैं, बीएफआई आईमैक्स और साइंस म्यूजियम आईमैक्स. दोनों जगहों पर फिल्म IMAX 70mm फॉर्मेट में दिखाई जाएगी. इन थिएटरों में टिकट बिक्री शुरू होते ही रिकॉर्ड तोड़ बुकिंग हुई है. बीएफआई आईमैक्स ने पहले 24 घंटे में 28,000 से ज्यादा टिकट बेचकर नया रिकॉर्ड बनाया है.

नोलन ने कहा है कि ‘IMAX 70mm वह फॉर्मेट है जिसमें दर्शक फिल्म को पूरी तरह महसूस कर सकते हैं. हर फ्रेम 15 पर्फोरेशन्स वाला होता है और स्क्रीन फ्लोर से छत तक भर जाती है.’ फिल्म की शूटिंग विश्व के अलग-अलग लोकेशन्स पर हुई, जिसमें समुद्र, युद्ध के मैदान और प्राचीन ग्रीस के दृश्य शामिल हैं.

बॉक्स ऑफिस और उम्मीदें

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का बजट 250 मिलियन डॉलर यानी लगभग 2400 करोड़ रुपये है. इंडस्ट्री एक्सपर्ट्स का मानना है कि ‘द ओडिसी’ नोलन की पिछली फिल्मों ‘ओपनहाइमर’ और ‘टेनेट’ की तरह कमर्शियल और क्रिटिकल दोनों स्तर पर सफल रहेगी. IMAX 70mm स्क्रीन्स पर फिल्म की कमाई का बड़ा हिस्सा आने की उम्मीद है.

जो दर्शक असली सिनेमाई अनुभव चाहते हैं, उन्हें लंदन, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिल्स या उपलब्ध 41 थिएटरों में से किसी एक में जाना होगा. बाकी जगहों पर डिजिटल आईमैक्स या प्रीमियम फॉर्मेट में फिल्म देखी जा सकेगी, लेकिन वह असली 70mm का जादू नहीं देगी. क्रिस्टोफर नोलन ने साबित किया है कि अगर इरादे मजबूत हों तो सिनेमा की दुनिया में अब भी बहुत कुछ नया करने की गुंजाइश है.




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button