मध्य प्रदेश

मंच से नरोत्तम मिश्रा ने CM से की फंड की अपील, मोहन यादव बोले, ‘आप 100 करोड़ के भी काम…’


दतिया विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी के उम्मीदवार आशुतोष तिवारी के नामांकन कार्यक्रम को लेकर एक जनसभा का आयोजन हुआ. इसमें नरोत्तम मिश्रा ने भाषण दिया. अपना भाषण खत्म करने के बाद वो फिर माइक पर पहुंचे और सीएम मोहन यादव से मंच पर ही लाला का ताल की मरम्मत को लेकर फंड को मंजूरी देने की अपील की. 

नरोत्तम मिश्रा ने कहा, “लाला का ताल पिछले दो-ढाई साल से टूट गया है. उसके नीचे बस्ती है, लोग बड़े भयभीत रहते हैं. दो-तीन करोड़ रुपये अगर आप चुनाव के बाद तत्काल मंजूर कर देंगे तो उसकी मरम्मत हो जाएगी. इससे पूरी बस्ती अपने आप को सुरक्षित महसूस करेगी.” 

आप 100 करोड़ के भी काम बताएंगे तो सरकार करेगी- मोहन यादव

जब सीएम मोहन यादव मंच पर बोलने आए तो उन्होंने नरोत्तम मिश्रा से मंच पर ही कहा, “आपने लाला के ताल को लेकर दो, तीन, चार करोड़ क्या कहा, आप 100 करोड़ के भी काम बताओगे तो हमारी सरकार सब काम करने के लिए तैयार है. कोई काम की कमी नहीं होने वाली है. प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश और प्रदेश आगे बढ़ रहा है.” 

सीएम मोहन यादव का कांग्रेस पर हमला

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा, ”नरोत्तम मिश्रा ने सही कहा कि ये चुनाव राजा और रंक का है, ये बात बिल्कुल सही है. कांग्रेस की मानसिकता सदैव जमीन पर टिकने वाली होती ही नहीं है. उनकी जमीन उनको मालूम नहीं है लेकिन सारा आसमान खरीदने की बात करते हैं. 80 फीसदी से ज्यादा हिस्से से कांग्रेस लापता हो गई है. जहां बीजेपी जीत हासिल करती है, वहां पर कांग्रेस का अता-पता नहीं चलता है. रस्सी जल गई है लेकिन बल नहीं गया है.”

दतिया से नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी ने नहीं दिया टिकट

बता दें कि इस सीट से तीन बार विधायक रहे नरोत्तम मिश्रा को बीजेपी ने टिकट नहीं दिया. पिछला चुनाव नरोत्तम मिश्रा हार गए थे. टिकट नहीं मिलने से नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने खूब बवाल काटा था लेकिन बाद में ‘ऑल इज वेल’ हो गया. 

मंच पर छलका नरोत्तम मिश्रा का दर्द, भाषण देते-देते आंखों से निकले आंसू, ‘एक-एक दरवाजे पर…’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button