खबर

खौफनाक! सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने PG में गर्लफ्रेंड को चाकुओं से गोदा, फिर ट्रेन के आगे कूदकर दी जान | software engineer stabbed girlfriend in pg before jumping in front of train



गुरुग्राम से एक दिल दहला देने वाली और वारदात सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने अपनी ही महिला मित्र की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी. लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी इंजीनियर सीधे रेलवे स्टेशन पहुंचा और ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. पुलिस अब इस खूनी खेल के पीछे की असल वजह तलाशने में जुट गई है.

कहासुनी के बाद लड़की पर चाकू से वार

दरअसल, यह पूरी खौफनाक दास्तान गुरुग्राम के सेक्टर-55 इलाके की है. मृतकों की पहचान सॉफ्टवेयर इंजीनियर श्रेष्ठ मलिक और उसकी महिला मित्र इशाका के रूप में हुई है. पुलिस से मिली शुरुआती जानकारी के मुताबिक, श्रेष्ठ और इशाका एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे.  ​बीते दिन श्रेष्ठ, सेक्टर-55 स्थित इशाका के फ्लैट पर पहुंचा था. वहां दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई और देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि श्रेष्ठ ने आपा खो दिया. उसने कमरे में रखे चाकू से इशाका पर एक के बाद एक कई ताबड़तोड़ वार कर दिए. इशाका खून से लथपथ होकर वहीं गिर पड़ी और मौके पर ही उसने दम तोड़ दिया.

फर्श पर पड़ था इशाका का शव

इस हत्याकांड का खुलासा तब हुआ जब इशाका के परिजनों ने उसे लगातार कई फोन किए. जब दूसरी तरफ से कोई जवाब नहीं मिला, तो अनहोनी की आशंका में परिजनों ने तुरंत पुलिस को जानकारी दी. पुलिस जब सेक्टर-55 के उस फ्लैट का दरवाजा खोलकर अंदर दाखिल हुई, तो अंदर का मंजर देखकर पुलिसकर्मियों के भी होश उड़ गए. कमरे के फर्श पर इशाका का खून से लथपथ शव पड़ा हुआ था. अभी पुलिस इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने की कोशिश कर ही रही थी कि तभी रेलवे पुलिस से एक और इनपुट मिला. 

रेलवे पुलिस ने बताया कि एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली है. जब पुलिस ने दोनों मामलों के तार जोड़े, तो पता चला कि ट्रेन के आगे कूदने वाला युवक कोई और नहीं, बल्कि इशाका की हत्या करने वाला श्रेष्ठ मलिक ही था.​ फिलहाल पुलिस ने श्रेष्ठ और इशाका, दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से तमाम सबूत और साक्ष्य जुटाए हैं.पुलिस मामले की जांच कर रही है.

साहिल मनचंदा के इनपुट के साथ

ये भी पढ़ें : पांडवों के बाद हस्तिनापुर का क्या हुआ और सबसे आखिरी राजा कौन था, हैरान कर देगी कहानी




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button