खबर

यूपी आज 35 करोड़ पौधे लगाकर रचेगा इतिहास, सीएम योगी गोरखपुर में लगाएंगे ‘आयुर्वेद का अमृत’ मौलश्री का पौधा | cm yogi to launch UP Plantation Mahayagya 2026 from Gorakhpur create history by planting 35 crore saplings



गोरखपुर: उत्तर प्रदेश आज 35 करोड़ पौधे लगाकर नया इत‍िहास रचेगा. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर से प्रदेशव्यापी पौधरोपण महायज्ञ- 2026 की शुरुआत करेंगे. वह गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे के पास और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधा लगाएंगे. बता दें क‍ि इस महाभियान के जरिए योगी सरकार ने इस बार 35 करोड़ पौधरोपण करने का लक्ष्य तय किया है. इस मौके पर सीएम योगी एक जनसभा को भी संबोधि‍त करेंगे. 

सीएम योगी गोरखपुर में लिंक एक्सप्रेसवे के पास नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाकर पौधरोपण महायज्ञ-2026 का शुभारंभ करेंगे, जबकि ताल रिंग रोड के किनारे वह मौलश्री का पौधा लगाएंगे. इस बार पूरे प्रदेश में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. इसे लेकर वन विभाग के संयोजन में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस लक्ष्य में गोरखपुर को 55 लाख 28 हजार 600 पौधरोपण की जिम्मेदारी मिली है. कुल 27 विभागों के साथ म‍िलकर होने वाले पौधरोपण महाभियान में सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के पास है.

पौधरोपण की सभी तैयार‍ियां पूरी 

गोरखपुर के प्रभागीय वनाधिकारी शुभम सिंह के अनुसार, गोरखपुर जिले को मिले लक्ष्य को हासिल करने के लिए सभी पौधशालाओं में गुणवत्तायुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित कर ली गई है. पौधों के बेहतर विकास और उत्तरजीविता के लिए चिन्हित रोपण स्थलों पर एडवांस सॉयल वर्क के तहत गड्ढा खुदाई, टॉप सॉयल की व्यवस्था, पौधरोपण स्थलों का विकास, पौध संरक्षण के ल‍िए आवश्यक व्यवस्थाएं और अन्य तैयारियां पहले से पूरी हैं. 

गोरखपुर के इन विभागों को मिला है एक लाख से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य

विभाग लक्ष्य
वन विभाग 19,37,000
ग्राम विकास विभाग 18,61,000
कृषि विभाग 5,76,000
उद्यान विभाग 2,85,000
पर्यावरण विभाग 2,38,000
पंचायती राज विभाग 2,02,000
राजस्व विभाग 1,43,000

2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे क‍िए गए तैयार

पौधरोपण महायज्ञ को 35 करोड़ व अन्य विशिष्ट आयोजनों पर पौधरोपण के लिए वन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है. इसके लिए प्रदेश की 2600 से अधिक नर्सरियों में 57.62 करोड़ पौधे तैयार किए गए हैं. वन विभाग की नर्सरियों में 52.46 करोड़, उद्यान में 1.55 करोड़, रेशम में 44 लाख व निजी नर्सरियों में 3.17 करोड़ पौधे तैयार हो चुके हैं. पौधरोपण के लिए वन विभाग की 1939, उद्यान की 146, रेशम विभाग की 55 पौधशाला, 499 निजी पौधशाला से सभी विभागों, जनपदों, मंडलों को पौधे दिए जा रहे हैं. 

राज्य सरकार के साथ केंद्र सरकार के विभाग भी लगाएंगे पौधे 

केंद्र व प्रदेश सरकार के विभाग मिलकर इस वर्ष 35 करोड़ पौधरोपण करेंगे. नोडल विभाग (वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन) सर्वाधिक 15 करोड़ से अधिक पौधरोपण करेगा. ग्राम्य विकास विभाग 10 करोड़, कृषि विभाग 3.25 करोड़, उद्यान विभाग 1.50 करोड़, पंचायती राज 1.22 करोड़ व राजस्व विभाग एक करोड़ पौधे रोपित करेगा. वहीं केंद्र सरकार के रेलवे की तरफ से 12 लाख, रक्षा मंत्रालय की तरफ से 7 लाख पौधरोपण किया जाएगा.

यह भी पढ़ें- कानपुर में बनेगा महर्षि महेश योगी अंतरराष्ट्रीय कृषि विश्वविद्यालय; योगी कैबिनेट की किसानों व युवाओं को सौगात




Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button