खबर

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों को लेकर जा रही नाव पलटी, 15 की मौत, PM मोदी ने जताया दुख | Boat With Indians Capsized In Vietnam several people are reported missing, and rescue operations are underway


वियतनाम घूमने गए भारतीय पर्यटकों के साथ बड़ा हादसा हुआ है. हनोई में भारतीय दूतावास ने बताया कि शनिवार को वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक स्पीडबोट (नाव) पलट गई. भारतीय मिशन ने हादसे की जानकारी देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिए हैं. इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो चुकी है. भारतीय दूतावास ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. वहीं पीएम मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया है.

पीएम मोदी ने दी पूरी जानकारी

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘वियतनाम के फू क्वोक के पास भारतीय नागरिकों की नाव दुर्घटना की दुखद खबर सुनकर बहुत दुख हुआ. जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. घायल बचे लोगों के जल्द ठीक होने की मैं प्रार्थना करता हूं. हमारा दूतावास और वाणिज्य दूतावास हर संभव मदद पहुंचा रहे हैं. हमारे अधिकारी वियतनाम के अधिकारियों के भी लगातार संपर्क में हैं.’

दक्षिणी वियतनाम के अधिकारियों का कहना है कि स्पीडबोट पलटने से 15 भारतीय पर्यटकों की मौत हो गई. अधिकारियों ने बताया कि जब यह नाव वियतनाम के फु क्वोक के पास ‘होन मे रुट न्गोई’ द्वीप के पास पलटी, तो उस पर 32 भारतीय पर्यटक और चार क्रू मेंबर सवार थे. हादसे में 21 लोगों को बचा लिया गया है. सभी 21 लोगों को बचाकर अस्पताल ले जाया गया. इनमें से दो की हालत गंभीर है. यही नहीं सभी 15 शवों को भी किनारे पर लाया गया है. 

देखें VIDEO

भारतीय दूतावास ने X पर एक पोस्ट में कहा, “एक दुखद घटना में, वियतनाम में फु क्वोक द्वीप के पास कई भारतीय पर्यटकों को ले जा रही एक नाव पलट गई है.” इसमें कहा गया है कि जानकारी और मदद के लिए हो ची मिन्ह सिटी में भारत के कॉन्सुलेट जनरल और हनोई में दूतावास में कंट्रोल रूम बनाए गए हैं.

हादसे के बारे में पता करने के लिए हेल्पलाइन नंबर

हादसे में मरने वालों की जानकारी के लिए कंट्रोल रूम से इन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है: +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414। हनोई वाले दूसरे कंट्रोल रूम से इस नंबर पर संपर्क किया जा सकता है: +84 91 308 9165. भारतीय मिशन ने कहा कि वे किसी भी तरह की मदद और सवालों के लिए उपलब्ध हैं.

नाव में सवार भारतीयों की सूची देखें

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हुआ हादसा

VnExpress के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि नाव होन मे रुट आइलैंड से एन थोई पोर्ट जा रही थी, तभी समुद्र में लगभग 400 मीटर (440 गज) की दूरी पर वह पलट गई. VnExpress की रिपोर्ट के मुताबिक, उस समय समुद्र में हालात खराब थे और इलाके में ऊंची लहरें उठ रही थीं. वियतनाम का सबसे बड़ा द्वीप, फु क्वोक, देश के सबसे लोकप्रिय टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक बन गया है और हाल के वर्षों में यहां बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक आने लगे हैं.

यह भी पढ़ें-

रूस ने माना-तुर्की से एस-400 पर हो रही बात, क्या अमेरिका की F-35 पर एर्दोगान से पक्की हो गई डील

असीम मुनीर अब रोकेंगे पाकिस्तान की बढ़ती जनसंख्या, शहबाज शरीफ ने दिए आदेश

यहां दफन हैं ईरान के पूर्व सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई, कब्र की पहली तस्वीर

इंग्लैंड-नॉर्वे फीफा वर्ल्ड कप क्वार्टर-फाइनल से पहले ब्रिटिश एयरवेज और नॉर्वेजियन एयरलाइन ने लगाई अनोखी शर्त






Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button