मध्य प्रदेश

MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला


मध्य प्रदेश कांग्रेस के नेता राजेंद्र भारती को दिल्ली हाई कोर्ट से शुक्रवार (10 जुलाई) को बड़ा झटका लगा है. ग्रामीण विकास बैंक धोखाधड़ी मामले में दोषसिद्धि पर रोक लगाने की मांग वाली उनकी याचिका को दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया. मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर चुनाव आयोग उपचुनाव की घोषणा कर चुका है. 30 जुलाई को वोटिंग होनी है और 3 अगस्त को नतीजे आएंगे.

राजेंद्र भारती ने सजा पर रोक लगाने और दतिया विधानसभा उपचुनाव की प्रक्रिया पर भी रोक लगाने की अपील थी. रूरल डेवलपमेंट बैंक घोटाला मामले में उन्हें 3 साल की सजा हुई थी. स्पेशल CBI कोर्ट ने सजा सुनाई थी. सजा के बाद ट्रायल कोर्ट से उन्हें जमानत मिल चुकी है. याचिका में कहा गया था कि दोषसिद्धि पर रोक नहीं लगी तो चुनाव लड़ने का अधिकार प्रभावित होगा. 

(खबर अपडेट होगी…)



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button