
एमपी सिवनी के बरघाट क्षेत्र से कृषि क्षेत्र के लिहाज से एक अच्छी खबर सामने आई है, जहां एक किसान ने दुनिया के सबसे महंगे माने जाने वाले मियाजाकी आम की सफल खेती कर इतिहास रच दिया है. बरघाट के ग्राम पौनारकलां के किसान धनसिंह राहंगडाले ने अपने बगीचे में जापान की प्रसिद्ध और दुर्लभ मियाजाकी आम की सफल खेती की है.
दो साल पहले लगाए गए पौधे में पहली बार फल आया, जिसे पकने के बाद किसान ने परिवार सहित ग्राम आष्टा स्थित मां महाकाली मंदिर पहुंचकर माता के चरणों में अर्पित किया. मियाजाकी आम, जिसे ‘रेड गोल्ड’ भी कहा जाता है, अपनी मिठास, सुगंध और पोषक गुणों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है.
2 से 3 लाख रुपये किलो बिकता है आम
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मियाजाकी आम की कीमत 2 से 3 लाख रुपये प्रति किलो तक बताई जाती है. सिवनी में इस दुर्लभ आम की सफल खेती पूरे प्रदेश और जिले में चर्चा का विषय बन गई है. सफल खेती का पहला फल मां महाकाली को अर्पित किया. मियाजाकी आम को सफल पैदा करने के बाद इतिहास रच दिया है.
कोलकाता से मंगवा कर लगाया था पौधा
मियाजाकी आम उगाने वाले किसान धनसिंह राहंगडाले ने बताया कि यह पौधा 2 साल पहले लगाया गया था. इसको कोलकाता से मंगवाया था. इस साल पहली बार इस पर दो आम आए. पहले फल उन्होंने मां काली के मंदिर में चढ़ाया. धनसिंह राहंगडाले के पास 2 एकड़ की जमीन पर आम का बाग है. जिसमें 110 किस्म के पेड़-पौधे लगे हुए हैं. साथ ही उन्होंने 15 विदेशी किस्म के आम भी लगाए हैं.
ग्राफ्टिंग से तैयार किए जाएंगे और पौधे
धनसिंह राहंगडाले ने बताया कि ग्राफ्टिंग से मियाजाकी के और ज्यादा पौधों को तैयार किया जाएगा. क्षेत्र के किसानों को भी इसकी खेती के लिए विकल्प तैयार किया जाएगा. मियाजाकी आम पकने के बाद गहरे लाल और बैंगनी रंग का हो जाता है. खाने में बेहद मीठा और खु्श्बूदार होता है. जिसकी वजह से यह दुनिया के सबसे महंगे किस्म के आमों में शुमार है. इसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये से लेकर 4 लाख रुपये प्रति किलो के करीब बताई जा रही है.
Datia Bypoll: दतिया उपचुनाव का सियासी समीकरण, ब्राह्मण-कुशवाहा-अहिरवार वोट पर टिकी जीत-हार!
