मध्य प्रदेश

Himachal Weather Today: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, लोगों से सावधानी बरतने की अपील


हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है. मौसम विभाग ने 9 जुलाई 2026 के लिए सिरमौर जिले में कहीं-कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है. वहीं मंडी, शिमला और सोलन जिलों में भारी बारिश साथ ही कांगड़ा, किन्नौर और कुल्लू जिलों में मध्यम से भारी वर्षा होने का पूर्वानुमान जारी किया गया है. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है.

मौसम विभाग के अनुसार, भारी बारिश के चलते निचले इलाकों में जलभराव की स्थिति बन सकती है. लगातार वर्षा के कारण सड़कें फिसलन भरी होने से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. कम दृश्यता के चलते दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ सकता है. इसके अलावा प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रभावित होने और जाम की स्थिति बनने की आशंका जताई गई है.

हिमाचल में मानसून सक्रिय, 5 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, रामपुर-कुल्लू में नदी-नाले उफान पर

मौसम विभाग ने दी लोगों को सावधानी बरतने की सलाह

बारिश के कारण कुछ क्षेत्रों में आवश्यक सेवाएं और सामान्य जनजीवन भी अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकता है. विभाग ने लोगों को नदी-नालों और जल स्रोतों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने, भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में जाने से बचने तथा यात्रा के दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है.

किन्नौर में भूस्खलन की वजह से नेशनल हाईवे बाधित

किन्नौर जिले के संवेदनशील मलिंग नाला क्षेत्र में फिर पहाड़ी से भारी भूस्खलन होने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-5 (एनएच-5) बाधित हो गया. क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच पहाड़ी से पत्थर और मलबा सड़क पर आ गिरा, जिससे वाहनों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई.

प्रशासन की एडवाइजरी पालन करने की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से लगातार मौसम अपडेट पर नजर रखने और राज्य सरकार तथा जिला प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करने की अपील की है. प्रशासन ने भी संवेदनशील क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में स्थानीय प्रशासन से संपर्क करने को कहा है.

VB-G RAM G पर CM सुक्खू बोले, ‘सीमित संसाधनों वाले राज्य के लिए अतिरिक्त वित्तीय बोझ’



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button