खबर

IAS Transfer UP: योगी ने देर रात को बदल डाले 20 आईएएस अफसर, जानें क‍िस को कहां लगाया? | up ias officers transfer list latest reshuffle



उत्तर प्रदेश सरकार ने गुरुवार रात 20 आईएएस अध‍िकार‍ियों के तबादले क‍िए हैं. इसके साथ ही कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों के वर्तमान प्रभार में बदलाव कर अतिरिक्त जिम्मेदारियां भी दी गई हैं. इस फेरबदल के तहत विभिन्न जिलों के मुख्य विकास अधिकारी (CDO), अपर आयुक्त, विशेष सचिव और निगमों के प्रबंध निदेशकों के स्तर पर बदलाव किए गए हैं.

बता दें क‍ि सूचना निदेशक आईएएस विशाल सिंह के पास दो ज़िम्मेदारियां थीं. पहली सूचना निदेशक की और दूसरी विशेष सचिव पर्यटन और संस्कृति. आज हुए ट्रांसफर लिस्ट में विशाल सिंह से पर्यटन और संस्कृति का पदभार हटाया गया है. अब विशाल सिंह पूरी तरह सूचना विभाग की ज़िम्मेदारी पर फोकस कर सकेंगे.

उत्‍तर प्रदेश में क‍िस आईएएस का कहां ट्रांसफर हुआ? 

1. सुधा वर्मा

पूर्व पद: सचिव, राजस्व विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नवीन तैनाती/प्रभार: श्रमायुक्त, उत्तर प्रदेश

2. सारिका मोहन

पूर्व पद: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उ०प्र० शासन
नवीन तैनाती/प्रभार: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश

3. नेहा शर्मा

पूर्व पद: महानिरीक्षक, निबंधन, उत्तर प्रदेश
नवीन तैनाती/प्रभार: महानिदेशक, चिकित्सा शिक्षा, उत्तर प्रदेश तथा सचिव, चिकित्सा शिक्षा विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

4. अरूण कुमार

पूर्व पद: अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश
नवीन तैनाती/प्रभार: मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन

5. जे० रीभा

पूर्व पद: विशेष सचिव, भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग, उत्तर प्रदेश शासन
नवीन तैनाती/प्रभार: वर्तमान पद के साथ अपर निदेशक, भूतत्व एवं खनिकर्म, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार

6. दीपा रंजन

पूर्व पद: मिशन निदेशक, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

7. संजय कुमार सिंह-1

पूर्व पद: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन एवं निदेशक, धर्मार्थ कार्य, उप्र
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के प्रभार से अवमुक्त करते हुए निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार प्रदान किया गया

8. विशाल सिंह

पूर्व पद: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन, निदेशक, सूचना तथा निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, संस्कृति विभाग, उ०प्र० शासन तथा निदेशक, संस्कृति, उत्तर प्रदेश के प्रभार से अवमुक्त

9. रिया केजरीवाल

पूर्व पद: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड, लखनऊ
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन

10. संदीप भागिया

पूर्व पद: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर तथा अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद द्वितीय
नवीन तैनाती/प्रभार: प्रबंध निदेशक, मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड

11. परीक्षित खटाना

पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़
नवीन तैनाती/प्रभार: अपर आयुक्त, राज्य कर, गौतमबुद्ध नगर

12. राकेश कुमार पटेल

पूर्व पद: अपर आयुक्त, लखनऊ मंडल, लखनऊ
नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, आजमगढ़

13. रेणु तिवारी

पूर्व पद: विशेष सचिव, महिला कल्याण तथा बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उ०प्र० शासन तथा सचिव, राज्य महिला आयोग, उत्तर प्रदेश
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, उत्तर प्रदेश शासन के पद से अवमुक्त

14. जग प्रवेश

पूर्व पद: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम
नवीन तैनाती/प्रभार: विशेष सचिव, वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ०प्र० शासन

15. ओजस्वी राज

पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, बलिया
नवीन तैनाती/प्रभार: नगर आयुक्त, मथुरा-वृंदावन नगर निगम

16. आलोक कुमार

पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (वि/रा), गोण्डा
नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, बलिया

17. अजय कुमार गौतम

पूर्व पद: मुख्य विकास अधिकारी, इटावा
नवीन तैनाती/प्रभार: अपर आयुक्त, राज्य कर, गाजियाबाद प्रथम

18. संजय कुमार सिंह

पूर्व पद: अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), मुजफ्फरनगर
नवीन तैनाती/प्रभार: मुख्य विकास अधिकारी, इटावा

19. मनिकन्दन ए.

पूर्व पद: प्रतीक्षारत
नवीन तैनाती/प्रभार: अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त, राजस्व परिषद, उत्तर प्रदेश

20. वंदना वर्मा

पूर्व पद: विशेष सचिव, चीनी उद्योग एवं गन्ना विकास विभाग, उ०प्र० शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० राज्य चीनी निगम
नवीन तैनाती/प्रभार: संयुक्त प्रबंध निदेशक, उ०प्र० सहकारी चीनी मिल्स संघ लिमिटेड के पद का अतिरिक्त प्रभार 

IPS तनुश्री का ट्रांसफर: छलका घाटी का दर्द, लोग बोल रहे- ‘जम्मू-कश्मीर ने खोया ईमानदार अफसर, मिस यू दीदी’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button