
राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में परीक्षा प्रश्नपत्रों की चोरी का मामला सामने आया है. इस मामले में प्रो. अर्चना तिवारी को परीक्षा नियंत्रक पद से हटा दिया गया है. अब प्रो. संजीव शर्मा को नया परीक्षा नियंत्रक बनाया गया है. बता दें कि RGPV में यूटीडी युनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट परीक्षा के प्रश्नपत्र चोरी हो गए थे.
प्रो अर्चना तिवारी की विभागीय जांच में लापरवाही पाई गई थी. अर्चना तिवारी को बायोटेक्नोलॉजी निदेशक पद से भी हटाया गया है. छात्र संगठन एबीवीपी ने कुलगुरु का घेराव किया था. मामले में एक्शन को लेकर कॉलेज प्रशासन की ओर से आदेश जारी किया गया है.
इंदौर में तेंदुए का आतंक, डिलीवरी बॉय पर हमला; CCTV में कैद हुई पूरी घटना
आदेश में दी गई यह जानकारी
कॉलेज प्रशासन द्वारा जारी आदेश में कहा गया कि यूटीडी आरजीपीवी की जून-जुलाई 2026 परीक्षा के संचालन के लिए परीक्षा नियंत्रक का दायित्व प्रो० अर्चना तिवारी, प्राध्यापक, स्कूल ऑफ बायोटेक्नालाजी, आरजीपीवी से वापस लेते हुए प्रो. संजीव शर्मा, प्राध्यापक, स्कूल ऑफ इन्फार्मेशन टेक्नालाजी, आरजीपीवी को परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया जाता है.
इसमें कहा गया कि प्रो. अर्चना तिवारी के अधीन परीक्षा कार्यों हेतु कार्यरत समस्त शिक्षकों एवं कर्मचारियों को भी तत्काल प्रभाव से यूटीडी परीक्षा संबंधी कार्यों से मुक्त किया जाता है. प्रो. अर्चना तिवारी को निदेशक, स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी के प्रभार से मुक्त करते हुए आगामी आदेश तक डॉ. जितेन्द्र अग्रवाल को प्रभारी निदेशक नियुक्त किया जाता है.
साथ ही डॉ. अर्चना तिवारी समस्त अतिरिक्त दायित्व यथा डायरेक्टर, आईक्यूएसी के दायित्वों से भी मुक्त किया जाता है. उपरोक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा. यह आदेश कुलपति द्वारा जारी किया गया है.
परीक्षा से पहले पेपर हुआ था चोरी
भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) से बीटेक परीक्षा का पेपर चोरी होने पर परीक्षा को टालना करना पड़ा और परीक्षा नियंत्रक को नोटिस जारी कर दिया गया है. इसके बाद मामला सवालों में आ गया है.दरअसल, आरजीपीवी की परीक्षा चल रही है, चौथे सेमेस्टर के 9 सील बंद लिफाफे चोरी हो गए.
इस बात की जानकारी मिलने पर परीक्षा को कुलगुरु डॉ आलोक शर्मा ने निरस्त कर दिया और परीक्षा नियंत्रक अर्चना तिवारी को नोटिस जारी किया है.स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी की डायरेक्टर एवं परीक्षा नियंत्रक डॉ अर्चना तिवारी को जारी किए गए नोटिस में कहा गया है कि विश्वविद्यालय पीजी परीक्षाओं के प्रश्न पत्र चोरी अथवा अनाधिकृत रूप से लुप्त हो गए हैं.
Indore News: संदिग्ध मौत से पहले युवक का वीडियो वायरल, पत्नी और सास पर लगाए गंभीर आरोप

