
अमरनाथ यात्रा 3 जुलाई को शुरू हुई थी, लेकिन 5 दिन बाद ही 7 जुलाई को प्राकृतिक हिम शिवलिंग की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें हिमलिंग 90 प्रतिशत तक पिघल चुका है.

अमरनाथ में बनने वाले पवित्र शिवलिंग का आकार पिघलकर एक फीट रह गया है. हिमलिंग के अंतर्ध्यान होने से पहले ही एक लाख से ज्यादा श्रद्धालु पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके थे. इस तस्वीर के सामने आने के बाद श्रद्धालुओं में निराशा है.

विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ता तापमान, ग्लोबल वार्मिंग और गुफा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की मौजूदगी से हिमलिंग के तेजी से पिघलने की संभावना बढ़ जाती है. हालांकि हिमलिंग का बनना और पिघलना प्राकृतिक प्रक्रिया भी माना जाता है.

ये पहली बार नहीं है, इससे पहले भी 2013 और 2016 में यात्रा के दौरान हिमलिंग समय से पहले अंतर्ध्यान होने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं.

हिमलिंग के पिघलने के बावजूद अमरनाथ यात्रा जारी रहती है और श्रद्धालु पवित्र गुफा में दर्शन-पूजन करते हैं. 57 दिन चलने वाली अमरनाथ यात्रा का समापन 28 अगस्त को रक्षाबंधन पर होगा.
Published at : 07 Jul 2026 04:58 PM (IST)